Wednesday, October 28, 2026
28.2 C
Bhopal

भोपाल के हाजी इमरान टीम का सराहनीय प्रयास:सर्दी से बचाने ज़रूरत मंदो को बांटे कम्बल और जैकेट

कड़ाके की सर्दी के मौसम में जरूरतमंदों को राहत देने के उद्देश्य से टीम कोमी खिदमतगार भोपाल के सदस्य हाजी मोहम्मद इमरान की अगुवाई में कम्बल, रज़ाई, स्वेटर और जैकेट का वितरण किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बे-सहारा और सर्दी से पीड़ित लोगों को गर्म कपड़े प्रदान कर उनकी मदद करना था।

हाजी मोहम्मद इमरान ने इस अवसर पर कहा, “हमारे समाज में कई लोग ऐसे हैं, जो सर्दी से बचने के लिए बुनियादी चीजें भी नहीं पा पाते। हम अपने गर्म घरों में आराम से सोते हैं, लेकिन हजारों लोग सड़कों और फुटपाथों पर ठिठुरते हुए अपनी रातें गुजार रहे हैं। ऐसे में इस छोटे से प्रयास के माध्यम से हम उनका कुछ भला करने की कोशिश कर रहे हैं।”

इस अभियान में टीम कोमी खिदमतगार ने शहर के विभिन्न हिस्सों में जाकर सर्दी से प्रभावित लोगों को गर्म कपड़े वितरित किए। हाजी इमरान ने बताया कि यह एक सामाजिक जिम्मेदारी है, जिसे पूरी टीम मिलकर निभा रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे,ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों की मदद की जा सके।

Hot this week

इंदौर में बड़ी कार्रवाई: 3 करोड़ रुपए की अवैध शराब जब्त, दो ट्रक पकड़े

इंदौर: मंगलवार रात आबकारी विभाग और DGGI (डायरेक्टरेट जनरल...

खजूरी सड़क थाना बना आईएसओ (ISO) प्रमाणित, आधुनिक स्वरूप में हुआ शुभारंभ

भोपाल: राजधानी के खजूरी सड़क थाने को बेहतर पुलिसिंग,...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img