Sunday, August 16, 2026
24.1 C
Bhopal

कांग्रेस का फिर कलेक्टरों पर जुबानी हमला

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने किसान न्याय यात्रा के दौरान बीजेपी और आरएसएस की तरफदारी करने वाले कलेक्टरों और अधिकारियों को घेरा है। अलीराजपुर में न्याय यात्रा को संबोधित करते हुए सिंघार ने कहा है कि किसी अधिकारी को, किसी कलेक्टर को बीजेपी और आरएसएस का झंडा उठाने का ज्यादा ही शौक है तो आरएसएस की चड्डी पहनो, शाखा में जाओ, यहां कलेक्टरी की जरूरत नहीं है। आपको, आम जनता के लिए सेवा करना पड़ेगी। यह मैं यहां के कलेक्टर को कहना चाह रहा हूं। नेता प्रतिपक्ष के इस बयान पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में दलाली होती रही, इसलिए इन्हें यही दिखाई देता है।

दरअसल कांग्रेस ने कल पूरे प्रदेश में किसान न्याय यात्रा निकालकर बीजेपी सरकार से किसानों के हित में किए गए वादों को पूरे करने और अधूरे वादों पर सरकार को घेरने के लिए आंदोलन किया था। इस यात्रा के दौरान नेता प्रतिपक्ष सिंघार द्वारा अलीराजपुर कलेक्टर पर किए गए हमले का वीडियो अब सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने कहा है कि कलेक्टर को ज्यादा ही बीजेपी और आरएसएस का झंडा पकड़ने का शौक है तो आरएसएस की चड्‌डी पहनकर शाखा में जाएं और कलेक्टरी छोड़ें। सिंघार ने यह बयान सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट भी किया है।

किसान न्याय यात्रा पर कहा, धोखे से कांग्रेस सरकार बनी तो किसानों को भूल गए

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस किसान न्याय यात्रा निकाल रही है। कांग्रेस भूल गई कि पंद्रह माह की सरकार में किसानों के साथ वादाखिलाफी कांग्रेस ने की थी। धोखे से सरकार बन गई तो किसानों को भूल गए। किसानों को धोखा दिया। जब सरकार गिर गई तो किसानों से बीजेपी को मौका दिया। पीएम नरेंद्र मोदी का लक्ष्य किसानों को सक्षम बनाना है। प्रदेश में तो किसानों के लिए सरकार एक पैर पर खड़ी रहती है। किसान तो बीजेपी की ताकत हैं।

Hot this week

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

टीकाकरण के बाद दो महीने की बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया ओवरडोज का आरोप

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र की नवजीवन कॉलोनी में...

मंदसौर को मिली करोड़ों के स्वास्थ्य विकास कार्यों की सौगात

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के पश्चात उप मुख्यमंत्री...

Topics

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

टीकाकरण के बाद दो महीने की बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया ओवरडोज का आरोप

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र की नवजीवन कॉलोनी में...

मंदसौर को मिली करोड़ों के स्वास्थ्य विकास कार्यों की सौगात

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के पश्चात उप मुख्यमंत्री...

पत्नी को लेने गया तो सुसराल वालो ने की मारपीट युवक ने खाया जहर

ग्वालियर:किलागेट थाना क्षेत्र के मेवाती मोहल्ला (जगनापुरा) में रहने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img