Sunday, October 25, 2026
25.1 C
Bhopal

नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली” कहावत को चरितार्थ करती कांग्रेस

जीतू भाई 20 साल नहीं 30 साल के कांग्रेस भाजपा शासन की जांच हो

भोपाल ,मध्य प्रदेश। आयकर और लोकायुक्त की कार्रवाई में करोड़ो रूपये, सोना, चांदी के रूप में काला धन मिलने पर जंहा भाजपा निरुत्तर हो गई है वही पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भाजपा के 20 साल के शासन की जाँच की मांग कर रहे है लेकिन वो भूल जाते है की इन 20 सालो में कमलनाथ की डेढ़ साल की सरकार भी रही है , जिसमे भी परिवहन विभाग का भ्रश्टाचार अनवरत चलता रहा था जैसा शिवराज सरकार में चलता था और इसे संयोग कहे या परिवहन विभाग की काली कमाई की डेढ़ साल की कमलनाथ सरकार में और सादे तीन साल की शिवराज सरकार में परिवहन मंत्री एक ही व्यक्ति रहा जिनका नाम गोविंदसिंह राजपूत है और शिवराज सरकार से पूर्व 1993 से 2003 तक दिग्विजय सिंह सरकार थी जिसमे भी परिवहन विभाग का भ्रस्टाचार चरम पर था इसलिए माननीय जीतू भाई 20 साल के भाजपा शासन की जाँचका हम समर्थन करते है लेकिन जाँच 20 साल के स्थान पर दिग्विजयसिंह के 10 साल, कमलनाथ सरकार के डेढ़ साल के साथ अर्थात 30 सालो का कांग्रेस भाजपा शासन की जाँच होना चाहिए तभी तो आपके कहे अनुसार की कौन कौन मंत्री अधिकारी सोने की थाली में खाना खा रहे है अर्थात कांग्रेस भाजपा के कितने मंत्रियो नेताओ ने सोने की थाली में खाना खाया है और परिवहन विभाग की छोटी मछली के स्थान पर राजनेताओ के रूप में बड़ी मछलिया सागर रूपी काली कोठरी से काळा धन के साथ बेनकाब होंगी , अब उसमे परिवहन मंत्री हो चाहे परिवहन आयुक्त हो या उच्च पदस्थ राजनेता या प्रशासनिक अधिकारी ही क्यू नहीं हो।
अग्रवाल ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा की जीतू भाई, हेमंत कटारे जी , उमंग सिंघार जी आपको संज्ञान होना चाहिए की दिग्विजय सिंह सरकार में सिकंदरा बॉर्डर पर छापामार कार्यवाही में पोधो के गमलो से नोटों की गड्डिया निकली थी और आम आदमी पार्टी तो निरंतर 2013 से परिवहन विभाग के प्रतिवर्ष होने वाली 14400 करोड़ रूपये की काली कमाई के खिलाफ संघर्ष कर रही है ,जब कांग्रेस कहा थी जब मऊगंज के विधायक प्रदीप पटेल ने चेकपोस्ट पर छापामार कारवाही की थी तब कमलनाथ की सरकार थी उस दौरान तब उन्ही पर कमलनाथ सरकार ने पुलिस रिपोर्ट दर्ज करवा दी थी साथ ही आज तक धरातल पर कितने कोंग्रेसियो ने इन चेकपोस्टों के खिलाफ आवाज उठाई और जब कमलनाथ सरकार रही तब आम आदमी पार्टी ने राहुल गाँधी को भी पत्र प्रेषित किये लेकिन आपके किसी भी जिलाध्यक्ष या कार्यकर्त्ता ने इस काली कमाई के खिलाफ पक्ष विपक्ष में रहते हुए आपकी कांग्रेस ने कभी आवाज नहीं उठाई आखिर क्यों ? जब कांग्रेस के राज में परिवहन विभाग का भरस्टाचार था भाजपा चुप और जब भाजपा सरकार का राज था तभ कांग्रेस चुप और आज जब परिवहन विभाग के चैकपोस्ट आम आदमी पार्टी के संगर्ष से बंद हो गए है और चेक पॉइंट चालू हो गए है तो आप को काली कमाई नजर आने लगी ऐसा लगता है की कांग्रेस उस कहावत को चरितार्थ कर रही है की “नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली “
हम मांग कर चुके है की 1993 से लेकर आज तक भाजपा कांग्रेस के जितने मुख्य्मंत्री , परिवहन आयुक्त ,परिवहन मंत्री , परिवहन विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी की सम्पति की निष्पक्ष सीबीआई, न्याययिक जाँच और ईडी जाँच होना चाहिए ताकि खरबो रुपयों की काली कमाई सामने आ सके और खरबो रूपये की जनता के खून पसीने की कमाई इन राजनेताओ और अधिकारियो से राजसात हो सके जो इन्होने अवैध रूप से वसूल की है और जनता के सामने देश का सबसे बड़ा 24 घंटे 365 दिन निर्बाध रूप से चलने वाला परिवहन विभाग का भ्रस्टाचार और काली कमाई सामने आ सके।

Hot this week

सोनी स्टूडियो चोरी का खुलासा: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 लाख का माल बरामद

सीहोर / जावर: जावर पुलिस ने ग्वाली रोड स्थित...

परवलिया सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.5 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

परवलिया सड़क (भोपाल): थाना परवलिया सड़क पुलिस ने बायपास...

भोपाल देहात पुलिस की रातभर दबिश: 100 वारंटी गिरफ्तार, वाहनों की सघन चेकिंग

भोपाल: अपराधियों पर नकेल कसने और कानून व्यवस्था बनाए...

Topics

भोपाल देहात पुलिस की रातभर दबिश: 100 वारंटी गिरफ्तार, वाहनों की सघन चेकिंग

भोपाल: अपराधियों पर नकेल कसने और कानून व्यवस्था बनाए...

24 घंटे में पकड़े गए भैंस चोर, 1.5 लाख की मवेशी बरामद

परवलिया सड़क (भोपाल): थाना परवलिया सड़क पुलिस ने त्वरित...

इंदौर में दो अलग-अलग मामलों में छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज

द्वारकापुरी: अस्पताल के बाहर रिसेप्शनिस्ट से अश्लील हरकत फूटी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img