Thursday, October 8, 2026
25.1 C
Bhopal

फ्री में मिठाई नहीं दी तो डेयरी संचालक पर हमला

फ्री में मिठाई लेने पहुंचे बदमाशों को डेयरी संचालक ने मना किया तो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। विवाद इतना बड़ा की बदमाशों ने डेयरी संचालक को गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना डेयरी संचालक सहित तीन लोग घायल हो गए। बदमाश पहले भी फ्री में मिठाई लेने आ चुके थे। पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है।

घटना शुक्रवार रात एरोड्रम थाना क्षेत्र के 60 फीट रोड़ की है। टीआई तरुण भाटी ने बताया कि 60 फीट रोड़ पर श्रीकृष्णा डेयरी व स्वीट्स है। इसके संचालक मोहन गुर्जर और उनके दो बेटे नितिन और अंकित है। रात करीब 11 बजे तीन से चार लड़कों ने उनके साथ मारपीट की उसमें मोहन गुर्जर को गले में चोट है, घटना में नितिन भी घायल है। फिलहाल अस्पताल में भर्ती है।

घटना को लेकर पूछताछ जारी है। उन्होंने एक युवक का नाम बताया जो मिठाई लेने आया था। मिठाई को लेकर उनका विवाद हो गया था। उसमें ये घटना हुई है। आरोपी की जानकारी और रिकॉर्ड निकाले जा रहे है। मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

फ्री में मिठाई लेने आया था

इधर, चाचा के लड़के गणेश गुर्जर ने बताया कि हर बार फ्री में सामान मांगते है। फ्री में सामान नहीं देने पर गाली-गलौज करते है। इस बार वे मारने की ही मंशा से आए थे। हमारे बड़े भईया को गर्दन पर चाकू मार दिया। थोड़ा बहुत भी इधर-उधर होता तो वे मर ही जाते। छोटे भाई का सिर फोड़ दिया। ये छह से सात लोग आए थे। पहले भी ये फ्री में मिठाई लेकर जा चुके है। हर बार दे रहे थे, इस बार फ्री में सामान देने से मना किया तो गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। सूरज और राहुल और उनके साथी आए थे। इन पर पहले से केस है। पहले कोई शिकायत नहीं की थी। घटना में तीन लोग घायल है। यहां के व्यापारी सब परेशान है। पहले भी ये दुकान में नुकसान पहुंचा चुके है।

दोपहर में रहवासियों ने किया चक्काजाम

24 घंटे का समय शुक्रवार रात को हुई घटना के बाद शनिवार को आक्रोशित रहवासियों ने 60 फीट रोड़ पर चक्काजाम कर दिया। गाड़ी लगाकर उन्होंने रोड़ ब्लॉक की और रहवासी और अन्य दुकानदार रोड पर बैठकर इलाके में गुंडागर्दी के विरोध में चक्काजाम करने लगे। चक्काजाम की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से चर्चा की। रहवासियों ने बताया कि पुलिस ने 24 घंटे में आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है। इधर, रहवासियों का कहना है कि अगर 24 घंटे में कार्रवाई नहीं होती है तो वे दोबारा चक्काजाम करेंगे।

Hot this week

होमवर्क न करने पर पांचवीं के छात्र की पिटाई, कोचिंग संचालक पर एफआईआर

​भोपाल: राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में होमवर्क पूरा न...

BDA भूखंड घोटाला: रिटायर्ड IB अधिकारी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

​भोपाल: शाहपुरा थाना पुलिस ने भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) की...

रोड पर बिना इंडिकेटर वाहन खड़ा करना पड़ा भारी, अदालत ने सुनाई 2 साल की सजा

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में लापरवाहीपूर्वक सड़क पर वाहन...

प्रेमिका से विवाद के बाद युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

​भोपाल: जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बरखेड़ी इलाके में 19 वर्षीय...

Topics

होमवर्क न करने पर पांचवीं के छात्र की पिटाई, कोचिंग संचालक पर एफआईआर

​भोपाल: राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में होमवर्क पूरा न...

BDA भूखंड घोटाला: रिटायर्ड IB अधिकारी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

​भोपाल: शाहपुरा थाना पुलिस ने भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) की...

रोड पर बिना इंडिकेटर वाहन खड़ा करना पड़ा भारी, अदालत ने सुनाई 2 साल की सजा

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में लापरवाहीपूर्वक सड़क पर वाहन...

प्रेमिका से विवाद के बाद युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

​भोपाल: जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बरखेड़ी इलाके में 19 वर्षीय...

आदिवासी हॉस्टल में 4 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

​राजधानी भोपाल के डिपो चौराहा स्थित आदिवासी हॉस्टल में...

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन

​हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img