Wednesday, July 1, 2026
28.2 C
Bhopal

Diamond in Panna: दो दशक की मेहनत के बाद चमकी किस्मत, पन्‍ना में मिला एक करोड़ का हीरा

बेशकीमती हीरों के लिए विश्वविख्यात पन्ना की धरती ने एक बार फिर बेशकीमती हीरा उगला है। एक मध्यमवर्गीय कारोबारी सुशील शुक्ला निवासी किशोरगंज पन्ना को 26.11 कैरेट का बेशकीमती जैम क्वालिटी का हीरा मिला है। जिसे हीरा कार्यालय में सोमवार की शाम जमा किया गया है। जो आगामी 24 फरवरी को आयोजित हीरा नीलामी में रखा जाएगा।

जानकारी के अनुसार सुशील लगभग 20 वर्ष से हीरा खदान की खुदाई कर रहे हैं। उन्होंने अपने पांच अन्य साथियों के साथ कृष्णकल्याणपुर में खदान शुरू की थी जिसमें उन्हें सोमवार 21 फरवरी को 26.11 कैरेट का बेशकीमती हीरा मिला है जिसकी अनुमानित कीमत एक करोड़ से अधिक स्थानीय हीरा पारखी द्वारा आकी जा रही है। 20 वर्ष के लंबे अंतराल के बाद मिले इस अनमोल रत्न को पाकर पांचों साथियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और जिला मुख्यालय स्थित हीरा कार्यालय पहुँचकर हीरा जमा कर दिया।

अब तक का चौथा बड़े आकार का है हीरा: हीरा अधिकारी रवि कुमार पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि पन्ना की ऊथली हीरा खदानों मैं मिलने वाले हीरो में यह अब तक का आकार में सबसे बड़ा चौथा हीरा है। इसके पहले 1961 में पन्ना के ही नाम मोहल्ला निवासी रसूल मोहम्मद को अब तक का सबसे बड़ा हीरा 44.33 कैरेट का मिला था। आगामी 2 दिन बाद होने वाली हीरे की नीलामी में रखा जाएगा

यह नायाब हीरा: इस नायाब हीरे को आगामी 2 दिन बाद 24 फरवरी को जिला मुख्यालय में होने वाली हीरा नीलामी में रखा जाएगा। हीरा नीलाम होने पर 12 परसेंट रॉयल्टी व 1 परसेंट टीडीएस काटकर बांकी रकम हीरा धारक के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। विदित हो कि पन्‍ना की हीरा खदानों में लोग खुदाई करते हैं। इनमें से कई लोगों को पहले भी हीरे मिलते आए हैं, लेकिन यह कीमती हीरा मिलने के बाद स्‍वजन भी उत्‍साहित हैं। उनका कहना है कि हमारी किस्‍मत हीरा जैसे चमक गई।

Hot this week

भोपाल: ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के जरिए छात्र हुए साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक

​भोपाल। राजधानी के स्कूलों में साइबर अपराधों से बचाव...

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

Topics

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

फेसबुक पर दोस्ती के बाद निवेश का झांसा, निजी कंपनी कर्मचारी से 3.87 लाख की ठगी

​ग्वालियर। मुरार थाना क्षेत्र के काली माई संतर निवासी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img