नोएडा की लोटस बुलेवार्ड सोसाइटी में कुत्तों ने सोमवार शाम को एक साल के बच्चे अरविंद पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे का पेट फाड़ दिया, जिससे उसकी आंतें बाहर आ गईं। किसी तरह बच्चे को कुत्तों से बचाकर सोसाइटी के लोगों ने नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, सर्जरी के बाद भी बच्चे को बचाया जा नहीं जा सका।
3 कुत्तों ने घेरकर किया हमला
सोसाइटी के धर्मवीर यादव ने बताया कि सेक्टर-110 में राजेश अपनी पत्नी सपना के साथ रहता है। दंपती का एक साल का बच्चा था। सोमवार को सपना बच्चे को लेकर लोट़्स बुलेवार्ड सोसाइटी के गार्डन में आई थी। इसी दौरान टावर- 30 के पास 3 कुत्तों ने बच्चे को घेर लिया।




