Saturday, February 14, 2026
28.1 C
Bhopal

कुत्ते चबा गए नवजात का धड़, सिर्फ सिर मिला:भोपाल में स्ट्रीट डॉग्स नोच रहे थे; पुलिस बोली-लड़का या लड़की, ये भी पता नहीं

भोपाल में नवजात का सिर मिला है। धड़ कुत्ते खा गए। मंगलवार दोपहर पुलिस को जानकारी मिली। इसके बाद नवजात के बचे हुए सिर को पुलिस ने हमीदिया अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। बुधवार को पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। मामला शाहजहांनाबाद थाना इलाके की वाजपेयी नगर झुग्गी बस्ती का है।

शाहजहांनाबाद थाना प्रभारी यूपीएस चौहान ने बताया कि दोपहर 1 बजे नवजात का शव पड़े होने की जानकारी मिली थी। लोगों ने बताया था कि वाजपेयी नगर स्थित मल्टी के पास झाड़ियों में शव को कुत्ते नोच रहे हैं।

थाना प्रभारी के मुताबिक, शव के नीचे का हिस्सा यानी धड़ कुत्तों ने खा लिया है। इसलिए नवजात लड़का है या लड़की, यह पोस्टमॉर्टम के बाद ही कहा जा सकता है। जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के लोगों और अस्पतालों में पता लगाया जा रहा है कि हाल ही में किसकी डिलीवरी हुई है।

कुत्ते कहीं से लेकर आए नवजात का धड़

पुलिस के मुताबिक, वाजपेयी नगर कॉलोनी के लोगों ने बताया कि बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। उनके चिल्लाने पर हम अपने घरों से बाहर निकले। देखा तो नवजात के शव को कुत्ते नोच रहे थे। फौरन पुलिस को सूचना दी। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि नवजात का धड़ कुत्ते ही यहां लेकर आए हैं। पुलिस का कहना है कि इसकी भी जांच की जा रही है। डॉग स्क्वॉड टीम ने भी घटनास्थल पर जांच की है।

Hot this week

भोपाल के जेएसआर ग्लोबल कॉलेज में फाइनेंस कर्मी की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

भोपाल। राजधानी के सूखीसेवनिया इलाके में स्थित जेएसआर ग्लोबल...

15 साल की किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट नहीं मिलने से गुत्थी उलझी

​भोपाल। राजधानी के सूखी सेवनिया थाना इलाके में एक...

पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत, फल विक्रेता ने फांसी लगाकर दी जान

इंदौर। शहर के चंदन नगर इलाके में एक युवक...

Topics

भोपाल के जेएसआर ग्लोबल कॉलेज में फाइनेंस कर्मी की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

भोपाल। राजधानी के सूखीसेवनिया इलाके में स्थित जेएसआर ग्लोबल...

पत्नी से अवैध संबंध के संदेह में युवक की बेरहमी से हत्या

​बांसवाड़ा | सदर थाना क्षेत्र में दोस्ती के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img