Monday, September 7, 2026
23.1 C
Bhopal

जंगल में खींच ले गया, फिर किया दुष्कर्म

ग्वालियर के गिरवाई थाना क्षेत्र में पानी भरने गई महिला को एक युवक ने अगवा कर जंगल में दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी ने महिला को धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसे बदनाम कर देगा और उसके पति व बेटे को जान से मार देगा।

डर के कारण पीड़िता चुप रही, लेकिन जब आरोपी ने दोबारा उसे अगवा करने का प्रयास किया, तो महिला ने साहस दिखाते हुए शोर मचाया और भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

धमकी देकर दुष्कर्म

गिरवाई थाना क्षेत्र के छोटे बाबा की पहाड़िया निवासी 34 वर्षीय महिला ने शिकायत में बताया कि उनकी पानी की मोटर खराब थी, जिसके कारण वह 16 दिसंबर की दोपहर करीब 2 बजे बड़े बाबा मंदिर के पास लगे बोर से पानी भरने गई। उस समय वहां कोई और मौजूद नहीं था।

इसी बीच पड़ोस में रहने वाला अनिल प्रजापति वहां पहुंचा और महिला को पीछे से पकड़कर जबरदस्ती करने लगा। जब पीड़िता ने शोर मचाने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसका मुंह दबाकर उसे जंगल में खींच लिया। जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया और चुप रहने को कहा।

इसके बाद, जब पीड़िता दोबारा पानी भरने गई, तो आरोपी ने उसका पीछा किया और फिर से उसे जंगल में ले जाने की कोशिश की। इस बार महिला ने विरोध करते हुए आरोपी को धक्का दिया और वहां से भाग निकली।

पुलिस पूछताछ में जुटी

घटना की शिकायत मिलने पर गिरवाई थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया और शनिवार रात को आरोपी अनिल प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है।

Hot this week

दोषियों को होगी फांसी, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का कड़ा बयान

​सागर में हुए जहरीली शराब कांड पर प्रदेश के...

डिप्टी सीएम देवड़ा जी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की मदद

​उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को बुंदेलखंड...

भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक:उपमुख्यमंत्री देवड़ा और प्रदेश प्रभारी ने की चर्चा

​भोपाल मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को...

राजीनामे के बहाने बुलाकर युवक पर तलवार से हमला, उंगलियां कटीं

​भोपाल तलैया थाना क्षेत्र में दो दिन पुरानी रंजिश का...

Topics

भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक:उपमुख्यमंत्री देवड़ा और प्रदेश प्रभारी ने की चर्चा

​भोपाल मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को...

राजीनामे के बहाने बुलाकर युवक पर तलवार से हमला, उंगलियां कटीं

​भोपाल तलैया थाना क्षेत्र में दो दिन पुरानी रंजिश का...

भोपाल नगर निगम महापौर की गाड़ी में आग लगाने की कोशिश

​भोपाल: निगम मुख्यालय में सोमवार दोपहर करीब पौने तीन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img