Monday, September 7, 2026
22.1 C
Bhopal

इंदौर में पुलिस आरक्षक ने किया सुसाइड

इंदौर के सपना संगीता रोड स्थित यूको बैंक के गार्ड रूम में तैनात पुलिस आरक्षक मुकेश लोधी ने रविवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। साथी पुलिसकर्मियों ने सुबह उसे फंदे पर लटका पाया।

बता दें मुकेश लोधी पहले विजय नगर थाने में तैनात था। डेढ़ साल पहले नाबालिग लड़कों के सट्टे से जुड़े मामले में शिकायत के बाद उसे थाने से हटा दिया गया था। उसके खिलाफ जांच चल रही थी, जिससे वह तनाव में था। इस मामले में पूर्व टीआई रविंद्र गुर्जर और दो अन्य पुलिसकर्मी भी जांच के दायरे में थे।

ग्वालियर का रहने वाला था मुकेश

मुकेश लोधी ग्वालियर का रहने वाला था और 2013 में पुलिस में भर्ती हुआ था। परिवार में पत्नी और बच्चे हैं। दो साल पहले उसकी बहन की एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी, जिससे वह पहले से ही तनाव में था।

पुलिस जांच में जुटी

जूनी इंदौर पुलिस ने बताया कि घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। मुकेश के परिवार को सूचना दे दी गई है, और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Hot this week

दोषियों को होगी फांसी, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का कड़ा बयान

​सागर में हुए जहरीली शराब कांड पर प्रदेश के...

डिप्टी सीएम देवड़ा जी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की मदद

​उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को बुंदेलखंड...

भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक:उपमुख्यमंत्री देवड़ा और प्रदेश प्रभारी ने की चर्चा

​भोपाल मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को...

राजीनामे के बहाने बुलाकर युवक पर तलवार से हमला, उंगलियां कटीं

​भोपाल तलैया थाना क्षेत्र में दो दिन पुरानी रंजिश का...

Topics

भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक:उपमुख्यमंत्री देवड़ा और प्रदेश प्रभारी ने की चर्चा

​भोपाल मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को...

राजीनामे के बहाने बुलाकर युवक पर तलवार से हमला, उंगलियां कटीं

​भोपाल तलैया थाना क्षेत्र में दो दिन पुरानी रंजिश का...

भोपाल नगर निगम महापौर की गाड़ी में आग लगाने की कोशिश

​भोपाल: निगम मुख्यालय में सोमवार दोपहर करीब पौने तीन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img