Monday, April 13, 2026
35.3 C
Bhopal

भोपाल के 4 रूट्स पर दौड़ रहे ई-रिक्शा होंगे बैन

भोपाल में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए प्रशासन अब ई-रिक्शा पर सख्ती के मूड में है। बिना परमिट और बेतरतीब तरीके से चल रहे करीब 11 हजार ई-रिक्शा को अब शहर की प्रमुख सड़कों से हटाने की तैयारी की जा रही है।

सड़क सुरक्षा समिति ने पहले चरण में वीआईपी रोड, लिंक रोड नंबर 1 और 2 और होशंगाबाद रोड से ई-रिक्शा के संचालन पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव दिया है।

बता दें कि इन दिनों भोपाल की सड़कों पर करीब 11 हजार ई रिक्शा बिना परमिट दौड़ रहे हैं, वहीं पिछले तीन सालों में 8700 से ज्यादा ई-रिक्शा खरीदे गए हैं।

बिना परमिट के चल रहे ई-रिक्शा, ट्रैफिक में बढ़ा रहे परेशानी

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, ई-रिक्शा के संचालन को लेकर न तो कोई स्पष्ट गाइडलाइन है और न ही परिवहन विभाग से इन्हें परमिट लेना अनिवार्य है। पुलिस उपायुक्त (यातायात) संजय कुमार सिंह ने बताया कि “ई-रिक्शा को शासन की ओर से परमिट की छूट मिली हुई है।

इनके ऊपर सामान्य परमिट नियम लागू नहीं होते। यही वजह है कि ये वाहन मनमाने तरीके से किसी भी मार्ग पर चलते हैं और कहीं भी खड़े हो जाते हैं, जिससे ट्रैफिक बाधित होता है।

सिटी बस से कॉलोनी तक कनेक्टिविटी देना था संजय कुमार सिंह ने बताया कि ई-रिक्शा शुरू करने का उद्देश्य था कि ये कॉलोनियों से सिटी बस स्टॉप तक कनेक्टिविटी दें, लेकिन वर्तमान में ये मुख्य मार्गों पर ही अधिकतर देखे जा रहे हैं। हमने प्रस्ताव दिया है कि ई-रिक्शा को प्रमुख मार्गों से हटाकर उन्हें उनके मूल उद्देश्य के अनुरूप सीमित क्षेत्रों में संचालित किया जाए।

भोपाल में तेजी से बढ़ी संख्या

  • 2022-23 में 2541 ई-रिक्शा पंजीकृत हुए
  • 2023-24 में 3129 ई-रिक्शा
  • 2024-25 में अब तक 3057 ई-रिक्शा

अगली बैठक में हो सकता है फैसला पुलिस उपायुक्त (यातायात) संजय कुमार सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा समिति की पिछली बैठक में इस पर चर्चा हो चुकी है। अगली बैठक में प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।

यदि प्रतिबंध लागू होता है, तो वीआईपी रोड, लिंक रोड नंबर 1 और 2, होशंगाबाद रोड जैसे प्रमुख मार्गों से ई-रिक्शा हटाए जाएंगे और यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार संभव होगा।

Hot this week

शादीशुदा टीआई ने खुद को कुंवारा बता विधवा से किया दुष्कर्म, केस दर्ज

​ग्वालियर। शहर के झांसी रोड थाने में पीटीएस तिघरा...

वाशिंग मशीन के ड्रायर में छिपाई थी चरस, क्राइम ब्रांच ने गिरोह का किया भंडाफोड़

भोपाल। राजधानी में नशा तस्करों के खिलाफ क्राइम ब्रांच...

भोपाल: राजधानी में शराब दुकानों के खिलाफ ‘हल्लाबोल’, सड़कों पर उतरे लोग

​भोपाल। राजधानी में रिहायशी इलाकों और शैक्षणिक संस्थानों के...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी फरार

​इंदौर। शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में एक युवती...

Topics

घर में गांजा और शराब छिपाकर बेच रही महिला तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के अवैध...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img