Tuesday, July 14, 2026
24.9 C
Bhopal

भोपाल में डैम में डूबने से ITI छात्र की मौत

भोपाल के केरवा डैम में डूबने से ITI छात्र की मौत हो गई। युवक दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था, तब हादसा हुआ। उसे तैरना नहीं आता था। इसके बाद भी उसने गहरे पानी में छलांग लगा दी। दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन उसकी जान नहीं बचा सके। क्योंकि किसी को भी तैरना नहीं आता था।

मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना शनिवार शाम की है, पीएम के बाद शव रविवार की दोपहर को परिजन को सौंप दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान अयोध्या नगर निवासी अमन विश्वकर्मा (18) के रूप में हुई। वह आईटीआई का छात्र था। रातीबड़ पुलिस ने मामला जांच में लिया है। एसआई गब्बर सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि अमन के किसी भी दोस्त को तैरना नहीं आता था। पानी में छलांग लगाने से पहले दोस्तों ने उसे रोका भी था। इसके बाद भी अमन ने पानी में छलांग लगा दी। पुलिस हर एंगल पर मामले की जांच कर रही है।

दोस्त ने पुलिस को दी हादसे की सूचना

पुलिस को सूचना अमन के दोस्त विक्रम साहू से मिली। उसने पुलिस को बताया कि आंखों के सामने अमन डूब गया। अमन ने जिस जगह छलांग लगाई। उस जगह पानी की गहराई का किसी को अंदाजा नहीं था। देखने में पानी कम लग रहा था, लेकिन उसकी गहराई बहुत ज्यादा थी। कपड़ा फेंककर उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन जान नहीं बचा सके। अमन के पिता मंडीदीप स्थित फैक्ट्री में काम करते हैं।

Hot this week

‘नशे से दूरी’ का ढिंढोरा और राजधानी में चिराग तले अंधेरा…

राजधानी भोपाल में इन दिनों गजब का कमिश्नर सिस्टम...

ईंट-भट्टे पर बुजुर्ग चौकीदार की निर्मम हत्या, सिर पर प्रहार कर उतारा मौत के घाट

​ग्वालियर। झांसी रोड थाना क्षेत्र के नीडम पुल के...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलने पर विवाद: आरिफ मसूद ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

​भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलकर 'वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय'...

Topics

‘नशे से दूरी’ का ढिंढोरा और राजधानी में चिराग तले अंधेरा…

राजधानी भोपाल में इन दिनों गजब का कमिश्नर सिस्टम...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलने पर विवाद: आरिफ मसूद ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

​भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलकर 'वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय'...

भोपाल: अंधविश्वास का झांसा देकर महिलाओं को ठगने वाला गिरोह गिरफ्तार, जेवर बरामद

​भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र में अंधविश्वास और जादू-टोने का...

इंस्टाग्राम विवाद में चाकूबाजी, स्कूल छात्रों के बीच मारपीट

​इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र के बंगाली चौराहे पर रविवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img