राजधानी भोपाल के 20 से ज्यादा इलाकों में 17 नवंबर को 2 से 4 घंटे तक बिजली कटौती होगी। इन इलाकों में बिजली कंपनी मेंटनेंस करेगी। इसके चलते कटारा हिल्स, शास्त्री नगर, डिपो चौराहा, नंद विहार, प्रगति परिसर, अन्नपूर्णा कॉम्पलेक्स, अर्जुन नगर, भीमनगर समेत आसपास के कई इलाकों में सप्लाई नहीं होगी। ऐसे में जनता से जुड़े कई काम प्रभावित हो सकते हैं। इसलिए लोग जरूरी काम पहले से ही निपटा लें। ताकि, उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
इन इलाकों में पड़ेगा असर
- सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक अमलतास एवेन्यू, अमलतास टॉवर, कटारा हिल्स, एससी वेलफेयर हॉस्टल, ईडब्ल्यूएस, बीडीए क्वार्टर, नंदविहार, प्रगति परिसर, डिपो चौराहा, शास्त्री नगर, अन्नपूर्णा कॉम्पलेक्स, इनकम टैक्स कॉलोनी एवं आसपास के इलाकों में बिजली गुल रहेगी।
- दोपहर 12 से 2 बजे तक न्यू सेंट मैरी स्कूल, सेवा सदन झुग्गी, जय भीम नगर, रवींद्र कॉलेज, नर्मदा भवन, वन भवन, अर्जुन नगर एवं आसपास के एरियों में सप्लाई नहीं होगी।




