Tuesday, September 29, 2026
23.7 C
Bhopal

इंजीनियरिंग छात्र ने दसवीं की छात्रा से ज्यादती की:गर्भवती होने पर खुला राज

भोपाल के पिपलानी इलाके में दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ ज्यादती का मामला सामने आया है। इंजीनियरिंग छात्र ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद पीड़िता को मिलने बुलाया। तब उसने डरा धमकाकर किशोरी के साथ संबंध बनाए। इसके बाद बदनाम करने की धमकी देकर कई बार उसके साथ ज्यादती की। किशोरी के प्रेग्नेंट होने पर मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली।

पुलिस ने बताया कि 17 वर्षीय किशोरी दसवीं कक्षा की स्टूडेंट है। वह बागसेवनिया इलाके की एक बस्ती में रहती है। दो दिन अचानक ही किशोरी की तबीयत बिगड़ी, उसके पेट में लगातार दर्द हो रहा था। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पता चला कि किशोरी गर्भवती है।

अस्पताल से सूचना मिलते ही बागसेवनिया पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा किशोरी के बयान लिए गए। किशोरी ने बताया कि उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए अजय गुप्ता नाम के युवक से हुई थी।

दोनों के बीच फोन पर बात होने के साथ ही चैटिंग होने लगी। इसी दौरान जनवरी के महीने में अजय गुप्ता ने मुलाकात करने के बहाने किशोरी को बुलाया। इस दौरान वह किशोरी को अपने इंद्रपुरी स्थित किराए के कमरे पर ले गया। यहां पर उसने छात्रा की मर्जी के बगैर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद भी उसने कई बार किशोरी के साथ ज्यादती की।

बागसेवनिया पुलिस ने जीरो पर केस दर्ज किया था

किशोरी के बयान होने के बाद बागसेवनिया पुलिस ने जीरो पर कायमी की तथा डायरी पिपलानी थाने में भेज दी। पिपलानी पुलिस ने कायमी करते हुए अजय गुप्ता के खिलाफ रेप का प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img