Wednesday, March 4, 2026
21.5 C
Bhopal

रेलवे ट्रैक पर मिला इंजीनियर का कटा हुआ शव

भोपाल के छोला थाना क्षेत्र से एक इंजीनियर की मौत का मामला सामने आया है। नागेंद्र सिंह नागपुरिया (39) का शव 23 जनवरी को भोपाल के छोला इलाके में मौजूद रेलवे ट्रैक पर कटा हुआ मिला। जिसका पंचनामा बनाकर पुलिस ने गुरुवार को हमीदिया अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया।

वहीं परिजनों की माने तो 20 जनवरी को नागेंद्र की मैरिज एनिवर्सरी थी। फिर वह एक दम लापता हो गए, जिसकी गुमशुदगी हमने दर्ज करवाई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

नहीं मिला सुसाइड नोट

पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है, फिलहाल अभी इस संबंध में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। नागेंद्र पेशे से इंजीनियर हैं, इसके अलावा नागेंद्र के जीजा उदय राज सिंह ने कहा कि नागेंद्र ने 20 जनवरी को एनिवर्सरी सेलिब्रेट की। शाम 5 बजे के बाद वह लापता हो गए। जिसकी रिपोर्ट हमने पुलिस को की। 22 को उनके शव मिलने की सूचना मिली। शिनाख्त के बाद उनको पोस्ट मार्टम के लिए लाए हैं। परिजनों ने बताया कि नागेंद्र के दो बच्चे हैं। वहीं नागेंद्र 6 महीने पहले ही गुजरात से वापस लौटा था।

Hot this week

होली पर थमेगा भोपाल की खरीदारी का पहिया, बाजार रहेंगे बंद

​भोपाल। रंगों के त्यौहार होली पर राजधानी भोपाल के...

व्यापारी के एक लाख रुपये और एक्टिवा लेकर कर्मचारी रफूचक्कर

​इंदौर। शहर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में अमानत...

कैमरा रेंट पर लेकर युवक लापता, पुलिस ने कहा- कैमरा ढूंढना हमारा काम नहीं

​भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में अमानत...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img