Saturday, November 21, 2026
22.1 C
Bhopal

मतदाता दिवस कल, आज ही मनाया

राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को मनाया जाता है, लेकिन शनिवार होने के कारण सरकारी छुट्टी के चलते इसे आज ही मनाया गया। प्रदेश के सभी जिलों में कलेक्टरों और उनके प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों और अधिकारियों को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई।

भोपाल में मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में अपर मुख्य सचिव वन विभाग, अशोक बर्णवाल ने शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार, 25 जनवरी 2025 को 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाना था। शासकीय कार्य दिवस न होने के कारण यह शपथ आज ली गई है।

भोपाल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखने, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों की गरिमा को सुनिश्चित करने और धर्म, जाति, वर्ग, समुदाय या अन्य किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली।

इस मौके पर सचिव सामान्य प्रशासन विभाग अनिल सुचारी समेत मंत्रालय और सतपुड़ा-विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Hot this week

हत्या के मामले में 7 माह से फरार 30 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कोलार रोड पुलिस ने हत्या के मामले में...

दफ्तर जा रहे पिता को ‘बाय-बाय’ करते समय बालकनी से गिरा दो साल का मासूम, मौत

भोपाल | मिसरोद थाना क्षेत्र के जाटखेड़ी स्थित एपी...

अशोका कॉलोनी के ट्यूबवेल में दूषित पानी, निगम ने चस्पा किए चेतावनी के नोटिस

भोपाल। नूर महल स्थित अशोका कॉलोनी (वार्ड-9) में ट्यूबवेल...

Topics

हत्या के मामले में 7 माह से फरार 30 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कोलार रोड पुलिस ने हत्या के मामले में...

अशोका कॉलोनी के ट्यूबवेल में दूषित पानी, निगम ने चस्पा किए चेतावनी के नोटिस

भोपाल। नूर महल स्थित अशोका कॉलोनी (वार्ड-9) में ट्यूबवेल...

पुरानी जेल घाटी पर डिवाइडर से टकराई रेंटल बाइक छात्र की मौत

भोपाल। राजधानी की पुरानी जेल घाटी पर शुक्रवार रात...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img