Sunday, June 28, 2026
34.2 C
Bhopal

फर्जी कॉल सेंटर मामला

ऐशबाग में पकड़े गए फर्जी कॉल सेंटर के आरोपियों को बचाने के लिए रिश्वत लेने के मामले में कोर्ट ने भाजपा पार्षद अंशुल जैन और प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। यह फैसला प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम प्रताप मिश्र की अदालत ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए सुनाया।

सरकारी पक्ष की ओर से लोक अभियोजक पीएन सिंह राजपूत ने पैरवी करते हुए जमानत का विरोध किया। उन्होंने तर्क दिया कि यह मामला फर्जी कॉल सेंटर और उसमें शामिल आरोपियों को बचाने से जुड़ा है, इसलिए आरोपियों को जमानत का लाभ नहीं मिलना चाहिए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद शाम 4:30 बजे कोर्ट ने फैसला सुनाया।

रिश्वत लेने वाला एएसआई अब भी फरार

फर्जी कॉल सेंटर के आरोपियों को बचाने के लिए 4.94 लाख रुपये की रिश्वत लेने वाला एएसआई पवन रघुवंशी अब भी फरार है। इसके अलावा टीआई जितेंद्र गढ़वाल, एएसआई मनोज, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र सहित अन्य आरोपी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। वहीं, कॉल सेंटर का संचालन करने वाला मुईन, उसकी पत्नी जायदा, भाई और डील की रकम लाने वाला पार्षद भी फरार हैं।

एसआईटी ने शुरू की जांच

एसआईटी प्रमुख एसीपी निहित उपाध्याय के नेतृत्व में इस मामले की जांच जारी है। टीम ने पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज करने शुरू कर दिए हैं और इसके लिए संबंधित लोगों को नोटिस भेजकर बुलाया जा रहा है। साथ ही, एक टीम आरोपी पवन रघुवंशी के घर और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि उसके ठिकाने का पता लगाया जा सके।

Hot this week

भोपाल: उफनते नाले में फंसे बुजुर्ग को पुलिस ने दी नई जिंदगी, CPR देकर बचाई जान

​भोपाल। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात...

Topics

भोपाल: उफनते नाले में फंसे बुजुर्ग को पुलिस ने दी नई जिंदगी, CPR देकर बचाई जान

​भोपाल। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात...

महिला को ‘डायन’ बताकर दी अमानवीय प्रताड़ना, जबरन मांस खिलाने की कोशिश

​आलीराजपुर। जिले के सुमनियावाट गांव में एक महिला के...

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img