Wednesday, September 30, 2026
29.8 C
Bhopal

महिला आरक्षक ने लेफ्टिनेंट कर्नल पर लगाए रेप के आरोप:भोपाल में शादी का झांसा देकर 13 साल तक संबंध बनाए, अब इनकार किया

भोपाल की महिला आरक्षक के साथ सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल ने रेप किया। दोनों के बीच पिछले 13 सालों से संबंध थे। आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ कई बार ज्यादती की। अब आरोपी शादी की बात से मुकर गया है। पीड़िता ने जब शादी न करने की वजह की पड़ताल की तो आरोपी द्वारा पहले से शादीशुदा होने की जानकारी मिली। पीड़िता ने गुरुवार रात थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई है।

पुलिस के मुताबिक महिला थाने पहुंची पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी वरुण प्रताप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी सेना में ​लेफ्टिनेंट कर्नल बताया गया है और वर्तमान में एएससी बटालियन हल्द्वानी उत्तराखंड में पदस्थ है।

एसीपी महिला सुरक्षा निधि सक्सेना ने बताया

आरोपी अफसर की यूनिट को मामले की जानकारी दे दी गई है। पत्राचार के बाद पुलिस जल्द ही आरोपी अफसर को भोपाल लेकर आएगी। बताया जा रहा पीड़िता पुलिस कर्मी एक जांच एजेंसी में पदस्थ है। महिला पुलिसकर्मी की मुलाकात 2012 में अफसर से हुई थी। उस समय वह भोपाल में पदस्थ था और मेजर रैंक पर था।

आर्मी कैंटीन से खरीददारी के दौरान हुई मुलाकात

शाहजहांनाबाद आर्मी कैंटीन में सामान लेने गई पीड़िता की मुलाकात आरोपी अफसर वरुण प्रताप से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। वरुण ने खुद को कुंवारा बताकर शादी का प्रस्ताव रखा। 25 दिसंबर 2012 को वरुण ने सरकारी बंगले पर महिला पुलिसकर्मी को बुलाया और यहां उससे शारीरिक संबंध बनाए। उसके बाद कई बार उससे गलत काम किया।

मां-पिता की तबीयत का हवाला देकर टालता था

शादी के नाम पर आरोपी मां-पिता की तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर बात टालता रहा। जब पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराने की बात कही तो आरोपी ने धमकाया मेरी शिकायत की तो मार डालूंगा, लटका दूंगा।

Hot this week

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

Topics

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...

शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, फिर मुकरा प्रेमी; दुष्कर्म का केस दर्ज

​इंदौर: भंवरकुआं पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img