Tuesday, September 29, 2026
28.7 C
Bhopal

महिला एसआई बोली-:तुम्हारे भट्टे की परमिशन नहीं है, केस तो बनता है; 10 हजार में किया सौदा

ईंट भट्टा मालिक से रिश्वत मांगने वाली सूखी सेवनिया थाने में पदस्थ रही महिला एसआई स्वाति दुबे और हवलदार मुकेश कटारिया की आवाज वॉयस रिकॉर्डर में कैद हो गई है। रिकॉर्डर भोपाल लोकायुक्त पुलिस ने ईंट भट्टा संचालक को दिया था। इस आधार पर लोकायुक्त पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

एसपी लोकायुक्त भोपाल दुर्गेश राठौर ने बताया कि कुछ दिन पहले सूखी सेवनिया के ईंट भट्टे पर काम करने वाली महिला का 14 वर्षीय बेटा गुम हो गया था। बाद में पुलिस ने उसे खोज भी लिया। इसके बाद भी हवलदार कटारिया और एसआई स्वाति दुबे ईंट भट्टा संचालक को झूठे केस में फंसाने के लिए धमका रहे थे।

दोनों ने इस केस से बचने के लिए 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। बाद में सौदा 10 हजार रुपए में तय हुआ दोनों ने कहा था कि तुम्हारा भट्टा बगैर परमिशन के चल रहा है।

एसपी ने दो दिन पहले ही कर दिया लाइन अटैच

एसपी देहात प्रमोद सिन्हा का कहना है कि सूखी सेवनिया थाने की एसआई स्वाति और हवलदार मुकेश कटारिया को 28 मार्च को ही लाइन अटैच कर दिया गया था। अफसरों ने उन दोनों के खिलाफ कार्यप्रणाली ठीक न होने की एक रिपोर्ट दी थी। लोकायुक्त पुलिस ने कोई केस दर्ज करने की फिलहाल कोई सूचना हमें नहीं दी है।

Hot this week

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

Topics

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img