Thursday, July 2, 2026
24.1 C
Bhopal

इंदौर निगम ने 35 मकान-दुकानों के हिस्से तोड़े

इंदौर में नगर निगम की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। चंद्रभागा हनुमान मंदिर से कलाल कुई मस्जिद तक सड़क निर्माण में बाधक 35 मकानों के हिस्सों को हटाया गया। इसके लिए नगर निगम ने पहले ही नोटिस जारी कर मकानों पर मार्किंग कर दी थी। कई लोगों ने स्वेच्छा से अपने मकान और दुकानों के चिह्नित हिस्सों को पहले ही हटा लिया था।

नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देश पर मध्य क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 61 में 18 मीटर चौड़ी सड़क निर्माण के लिए यह कार्रवाई की गई।

5 पोकलेन, 4 जेसीबी के साथ 35 मकानों पर हुई कार्रवाई

मंगलवार सुबह नगर निगम की टीम 5 पोकलेन मशीन, 4 जेसीबी और बड़ी संख्या में निगम कर्मियों व पुलिस बल के साथ कार्रवाई के लिए पहुंची। निगम की टीम ने यहां कार्रवाई शुरू की जो काफी देर तक चली।

प्रभारी अपर आयुक्त लता अग्रवाल ने बताया कि यहां 35 ऐसे मकान हैं, जिनके दो फीट से लेकर आठ फीट तक के हिस्से तोड़े जा रहे हैं। निशान पहले ही लगा दिए गए थे। डेढ़ महीने पहले नोटिस जारी किए गए थे और तीन दिन पहले मुनादी भी कराई गई थी।

निशान पर आपत्ति के बाद दोबारा हुई मार्किंग

लता अग्रवाल ने बताया कि कुछ लोगों ने पहले तोड़ने का बोलकर तोड़ा नहीं था। वहीं कुछ लोगों को निशान को लेकर आपत्ति थी। इस पर दोबारा उनके सामने ही निशान लगाए गए। इसके बाद वे भी संतुष्ट हो गए थे। कार्रवाई के दौरान यहां पर दो थाने को पुलिस बल लगाया गया था। इस बात का भी ध्यान रखा गया है कि निगम की टीम उतना ही हिस्सा तोड़े जितना जरूरी है। गलती से ज्यादा हिस्सा ना टूटे, इस बात का भी ध्यान रखा गया है।

तस्वीरों में देखिए निगम की कार्रवाई

Hot this week

विदिशा: गांधी चौक के पास भीषण सड़क हादसा, न्यायाधीश की कार और स्कॉर्पियो की भिड़ंत

​विदिशा। शहर के गांधी चौक-नीमताल इलाके में गुरुवार को...

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

Topics

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

चरित्र संदेह होने पर की पत्नी की हत्या

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के आरा मील इलाके में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img