Wednesday, April 1, 2026
34.1 C
Bhopal

छात्राओं से रेप मामले में सामने आई पांचवीं पीड़िता

भोपाल के एक निजी कॉलेज में छात्राओं के साथ हुए रेप, ब्लैकमेलिंग और लव जिहाद के मामले में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। मंगलवार को गैंग की शिकार हुई पांचवीं लड़की सामने आई है। परिजनों के साथ बागसेवनिया थाने पहुंची पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। पीड़िता भोपाल की रहने वाली है। कड़ी सुरक्षा में पीड़िता के बयान दर्ज किए गए हैं।

फरहान के मोबाइल से इस युवती का भी वीडियो पुलिस को मिला था। पुलिस के मुताबिक मामले में दो और पीड़िता सामने आ सकती हैं। आरोपियों के मोबाइल से 7 छात्राओं के एक दर्जन से अधिक वीडियो मिले हैं।

वहीं, रेप के आरोपी अली का पुलिस ने मंगलवार को स्पॉट वेरिफिकेशन कराया है। डीसीपी संजय अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने कपड़े समेत अन्य सामान को जब्त किया है। अली इन चीजों का इस्तेमाल युवती से मारपीट में करता था। पुलिस पहले ही घटना में इस्तेमाल की गई फरहान की बाइक जब्त कर चुकी है, अब अली की बाइक की जब्ती की जाएगी। मामले में अब तक कुल चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। मुख्य आरोपी फरहान अली और अली खान पर दुष्कर्म और दो अन्य आरोपियों पर पुलिस ने दुष्कर्म में सहयोग का केस दर्ज किया है।

इससे पहले खुलासा हुआ है कि मुख्य आरोपी फरहान ने अपने ही घर में एक छात्रा से रेप किया था, और इस बात की जानकारी उसकी बड़ी बहन को भी थी। वहीं, जून 2024 में अली ने एक नाबालिग छात्रा से अपने घर में ही ज्यादती की थी। घटना के समय सुबह के चार बजे अली का बड़ा भाई और मां भी घर में मौजूद थे, लेकिन दोनों सो रहे थे। पुलिस की अब जांच आरोपियों के परिवारजनों की भूमिका की भी जांच करेगी।

निजामुद्दीन कॉलोनी से अली की गिरफ्तारी अली को सोमवार सुबह भोपाल की निजामुद्दीन कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह एक महिला मित्र के घर छिपा है।

पुलिस ने अली का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है, जिसकी जांच की जा रही है। गिरफ्तारी के दौरान अली ने दीवार फांदकर भागने की कोशिश की, जिसमें उसका एक पांव फ्रैक्चर हो गया।

पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि फरारी के दौरान अली को किसने मदद पहुंचाई। इन लोगों को भी आरोपी के सहयोगी के रूप में जांच में शामिल किया जा सकता है।

जुलूस निकाल कोर्ट में पेश किया बागसेवनिया थाने के सामने आरोपियों का जुलूस निकाला गया, जिसके बाद सभी को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने उनकी रिमांड मांगी है। फरहान की रिमांड पूरी होने के बाद उसी की निशानदेही पर साहिल और अली की गिरफ्तारी की गई थी।

मेडिकल के दौरान हमला, अस्पताल में हंगामा सोमवार दोपहर जेपी अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के दौरान आरोपियों पर हमला करने की कोशिश हुई। संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी समेत कई हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों को पीटने की कोशिश की और पुलिस वाहन के आगे नारेबाजी की। पुलिस ने तत्काल आरोपियों को सुरक्षित वाहन में बैठाकर वहां से हटाया और करीब 20 मिनट बाद दोबारा पहुंचकर उनका मेडिकल कराया।

Hot this week

भोपाल: चाय कारोबारी की हत्या के आरोपी आसिफ ‘बम’ का शॉर्ट एनकाउंटर, शहर में तनाव

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में चाय कारोबारी...

फर्जी कागजातों पर बेचा फ्लैट, 29 लाख की धोखाधड़ी में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

​इंदौर। शहर के लसूडिया थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी के...

1.5 लाख की रिश्वत लेते CGST के असिस्टेंट कमिश्नर गिरफ्तार, CBI की बड़ी कार्रवाई

​रतलाम। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की भोपाल टीम ने...

भोपाल के 40 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बत्ती

​भोपाल। राजधानी के करीब 40 रहवासी इलाकों में बुधवार...

Topics

फर्जी कागजातों पर बेचा फ्लैट, 29 लाख की धोखाधड़ी में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

​इंदौर। शहर के लसूडिया थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी के...

भोपाल के 40 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बत्ती

​भोपाल। राजधानी के करीब 40 रहवासी इलाकों में बुधवार...

भोपाल: कोहेफिजा में मार्बल घिसाई के दौरान मजदूर की करंट लगने से मौत

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में मंगलवार दोपहर...

किन्नरों का आतंक, घर में घुसकर अभद्रता और वसूली के आरोप

​इंदौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में किन्नरों द्वारा...

भोपाल: रंभा नगर में ‘घूरने’ पर विवाद, युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

​भोपाल। राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र स्थित रंभा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img