Monday, March 2, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल के हनुमानगंज में दुकान में लगी आग

भोपाल के हनुमानगंज स्थित एक ड्राई फ्रूट्स की दुकान में देर रात भीषण आग लग गई। करीब डेढ़ घंटे में आग काबू में आ सकी। आग से लाखों के ड्राई फ्रूट्स जलकर राख हो गए।

जानकारी के अनुसार, शहर के व्यस्ततम एवं पुराने मार्केट हनुमानगंज गल्ला बाजार में ड्राई फ्रूट्स किराना व्यापारी अमित बत्रा की दुकान में मंगलवार-बुधवार की रात आग लगी थी।

दुकान से धुआं उठते देख दमकल को दी जानकारी भोपाल किराना व्यापारी महासंघ के महामंत्री विवेक साहू ने बताया कि वे हनुमानगंज मार्केट में ही रहते हैं। रात में एक दुकान में कुछ जलने की बदबू एवं धुआं निकलते देखा। यह दुकान शंकर बत्रा एवं अमित बत्रा की थी। जहां भीषण आग लगी थी। फायर ब्रिगेड के साथ पुलिसकर्मी भी पहुंचे। इसके बाद फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। करीब डेढ़ घंटे में आग बुझ सकी।

शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना कारोबारी अमित बत्रा एवं शंकर बत्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टता आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगना हो सकता है। अभी नुकसान का आकलन करना मुश्किल है। ड्राई फ्रूट्स महंगे आइटम होते हैं। लाखों का माल दुकान में रखा था। उन्होंने 22 जनवरी को ही नई दुकान खोली थी।

Hot this week

भोपाल में मोबाइल विवाद के बाद पत्नी ने छत से कूदकर दी जान

भोपाल। राजधानी के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित देव ग्रीन...

सीवर टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस से दो निगम कर्मियों की मौत

​इंदौर | चोइथराम मंडी गेट के पास सोमवार शाम...

प्रेम प्रसंग में छात्र ने दी जान, सुसाइड नोट में छलका दर्द

​इंदौर | शहर के भंवरकुआं क्षेत्र में पढ़ाई कर...

Topics

भोपाल में मोबाइल विवाद के बाद पत्नी ने छत से कूदकर दी जान

भोपाल। राजधानी के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित देव ग्रीन...

प्रेम प्रसंग में छात्र ने दी जान, सुसाइड नोट में छलका दर्द

​इंदौर | शहर के भंवरकुआं क्षेत्र में पढ़ाई कर...

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​खंडवा। जिले के खालवा थाना क्षेत्र के ग्राम राजपुरा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img