Thursday, October 8, 2026
26.2 C
Bhopal

भोपाल के 4 थाना प्रभारी लाइन हाजिर

भोपाल पुलिस मेहकमे में अभी और होंगे तबादले

थाना प्रभारियो के साथ-साथ 4 एसीपी को भी हटाया जाएगा

भोपाल के थानों में इन दिनों तबादलों का दौर जारी है | इसी क्रम में रविवार 13 जुलाई को भोपाल के चार थाना प्रभारी को लाइन (रक्षित केंद्र भोपाल )का रास्ता दिखाया गया है | सूत्रों के मुताबिक इन थाना प्रभारियो को लाइन हाजिर करने के लिए कमिश्नर कार्यालय से साफ संकेत मिले थे | क्योंकि इन सभी की शिकायत उच्च स्तर के अधिकारियों के कान तक काफी समय से पहुंच रही थी | वही सूची में शामिल छोला मंदिर थाना प्रभारी सुरेश चंद्र नागर को बीते दिनों हुए अमित वर्मा हत्याकांड के कारण लाइन भेजा गया है | सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सूची में शामिल एक थाना प्रभारी को सत्ता पक्ष के क्षेत्रीय नेता से विवाद के कारण लाइन हाजिर किया गया है |

इन थाना प्रभारी को भेजा गया रक्षित केंद्र
निरीक्षक सुरेश चंद्र नागर, थाना प्रभारी छोला मंदिर
निरीक्षक सुनील शर्मा, थाना प्रभारी श्यामलाहिल्स
कार्यवाहक निरीक्षक आशुतोष उपाध्याय, थाना प्रभारी जहांगीराबाद
कार्यवाहक निरीक्षक मानसिंह चौधरी, थाना प्रभारी टीटी नगर

अभी और बदले जाएंगे थाना प्रभारी
पुलिस सूत्रों के अनुसार भोपाल के थानों में पदस्थ थाना प्रभारियो की तीन और सूची अभी आना बाकी है | जिसमे राजधानी के कई थाना प्रभारी को लाइन का रास्ता दिखाया जाएगा | यह वह थाना प्रभारी होंगे जिनकी शिकायत भोपाल कमिश्नर हरिनारायण चारी के पास कई बार डीसीपी और एसीपी द्वारा भेजी गई है | हमें सूत्रों ने यह भी बताया है की शहर के कुछ एसीपी भी इस तबादला गाड़ी की चपेट में आएंगे | और मैदानी पोस्टिंग से लूप लाइन में डाल दिए जाएंगे |

Hot this week

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान शुरू, छह दिनों तक शहर में होंगे नुक्कड़ नाटक और रैलियां

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, UNFPA और फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन...

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष: भोपाल के रवींद्र भवन में गूंजा विकसित भारत का संकल्प

​भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष...

सौतेली बेटी के गले पर कटर से हमला करने वाले पिता को 7 साल की सजा

​भोपाल: राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में अपनी ही सौतेली...

गुना के लापता कोर्ट कर्मचारी का शव विदिशा में खेत पर फंदे से लटका मिला

​गुना/विदिशा: गुना जिला न्यायालय में कार्यरत कोर्ट कर्मचारी मनीष बाथम...

Topics

सौतेली बेटी के गले पर कटर से हमला करने वाले पिता को 7 साल की सजा

​भोपाल: राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में अपनी ही सौतेली...

गुना के लापता कोर्ट कर्मचारी का शव विदिशा में खेत पर फंदे से लटका मिला

​गुना/विदिशा: गुना जिला न्यायालय में कार्यरत कोर्ट कर्मचारी मनीष बाथम...

भोपाल के मिसरोद में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: दहेज प्रताड़ना का आरोप

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में ढाई साल पहले ब्याही...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img