Wednesday, August 12, 2026
22.1 C
Bhopal

तबादलों को लेकर जीएडी एमपी ने जारी किए निर्देश

मध्य प्रदेश मंत्रालय में ई-फाइलिंग सिस्टम पर जोरों से काम चल रहा है। सभी विभागों को ऑफलाइन फाइलें न भेजकर ऑनलाइन भेजने को कहा जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय में पदस्थ तृतीय श्रेणी लिपिकों की पदस्थापना की प्रक्रिया भी ऑनलाइन कर दी गई है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग की स्थापना शाखा को कोई भी विभाग लिपिकों की पदस्थापना की नोटशीट ऑफलाइन नहीं भेजेगा, बल्कि 1 अक्टूबर से यह प्रस्ताव पदस्थापना पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन भेजे जाएंगे। इन प्रस्तावों पर सामान्य प्रशासन विभाग विचार करेगा और ऑनलाइन ही तबादले किए जाएंगे। बता दें कि मंत्रालय में लिपिकों के एक से दूसरे विभाग में तबादले किए जाते हैं। यह प्रक्रिया लगातार चलती रहती है।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img