Thursday, August 27, 2026
23.1 C
Bhopal

भोपाल में 13 साल की बच्ची से गैंगरेप

भोपाल में 13 साल की बच्ची से गैंगरेप के बाद पुलिसकर्मियों ने भी उसे नहीं छोड़ा। उत्तरप्रदेश के ललितपुर थाने में शिकायत करने पहुंची बच्ची से SHO ने रेप किया। लड़की ने बताया कि पाली थाना ललितपुर, उत्तरप्रदेश के SHO तिलकधारी सिंह सरोज बयान दर्ज कराने के बहाने थाने के ही कमरे में बंद कर रेप किया। इसका खुलासा चाइल्ड लाइन से पीड़िता की काउंसलिंग के दौरान हुआ। लड़की की मां ने इंस्पेक्टर समेत 6 के खिलाफ पॉक्सो की धारा में केस दर्ज कराया है। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी SHO फरार हो गया। बुधवार शाम उसे प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया गया।

थाने में रेप की खबर से ललितपुर से लखनऊ तक हड़कंप मच गया। SP निखिल पाठक ने SHO को सस्पेंड कर दिया। इसके बाद ADG जोन भानु भास्कर ने पाली थाने के 29 पुलिसकर्मियों को हटा दिया है। उन्होंने झांसी रेंज DIG जोगेंद्र कुमार को मामले की जांच सौंपी है। ADG ने 24 घंटे में जांच के निर्देश दिए हैं। उधर, पीड़िता का बुधवार को मेडिकल कराया गया है। इसके बाद कोर्ट में उसके बयान दर्ज कराए गए हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img