गोवा की सभी 40 विधानसभा सीटों पर सोमवार को मतदान हुआ। राज्य में मतदान को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक चौकस किया गया। गोवा के गवर्नर ने मतदान की शुरुआत में ही अपनी पत्नी के साथ तलेइगाओ एसी, पीएस नंबर 15, डोना पाउला में वोट डाला। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने अपनी पत्नी समेत गोवा विधानसभा चुनाव के लिए बैना निर्वाचन क्षेत्र 25- वास्को डी गामा में अपना वोट डाला। इसकी जानकारी राजभवन ने ट्वीट कर दी। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक हुआ।
गोवा के मुख्य चुनाव अधिकारी कुणाल ने बताया कि गोवा में 78.94% वोटिंग हुई। सबसे अधिक मतदान सांकेलिम निर्वाचन क्षेत्र में 89.64% दर्ज किया गया। उत्तरी गोवा में दक्षिण गोवा की तुलना में 78 प्रतिशत अधिकतम 79 प्रतिशत मतदान हुआ है। आज के मतदान में 14 ईवीएम और 8 बैले बदले गए।




