Sunday, June 21, 2026
35.5 C
Bhopal

Madhya Pradesh Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश सहित अन्य शहरों में हल्की बौछारें पड़ने की संभावना

राजधानी सहित प्रदेश में मंगलवार के बाद मौसम एक बार फिर करवट बदलने जा रहा है। इसके चलते पूर्वी मध्यप्रदेश सहित अन्य शहरों में हल्की बारिश होने के संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को रीवा, शहडोल, जबलपुर संभाग में कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं। हालांकि न्यूनतम और अधिकतम तापमान में फिलहाल वृद्धि हो रही है।

राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो कि सामान्य 1.2 डिग्री कम रहा। पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में 2.6 डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। इसी क्रम में रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री से. दर्ज किया गया, जो सामान्य रहा।

तापमान में बढ़ोत्तरी का सिलसिला दो-तीन दिन तक जारी रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में सक्रिय है। इसके असर से दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। इस वजह से हवाओं का रुख बदलकर उत्तर-पश्चिमी हो गया है। इस वजह से तापमान में बढ़ोत्तरी होने लगी है।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी दो-तीन दिन तक तापमान में बढ़ोत्तरी होने के आसार हैं। इस दौरान हवाओं के साथ नमी आने के कारण पूर्वी मध्यप्रदेश में मंगलवार को बादल छा सकते हैं। साथ ही जबलपुर, शहडोल, रीवा संभागों के जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश भी होने के आसार हैं। उधर 17 फरवरी को एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है। इस तीव्र आवृत्ति वाले पश्चिमी विक्षोभ के असर से पूरे प्रदेश में मौसम का मिजाज गड़बड़ हो सकता है। जगह-जगह गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है।

पिछले 24 घंटों में शुष्क बना रहा मौसम

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। खजुराहो में शीतलहर का प्रभाव रहा। न्यूनतम तापमान भोपाल एवं उज्जैन संभागों के जिलों में काफी बढ़े तथा शेष संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। ये रीवा, शहडोल, जबलपुर सागर, इंदौर एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में सामान्य से कम तथा शेष संभागों के जिलों में सामान्य रहें। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस खजुराहो व नौगांव में दर्ज किया गया।

12 डिग्री पर पहुंच सकता है न्यूनतम तापमान

मंगलवार को राजधानी में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इधर 14 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना हैं।

Hot this week

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जबलपुर आगमन, उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने किया स्वागत

​जबलपुर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय...

भोपाल: अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 82 करोड़ की जमीन मुक्त

​भोपाल। शहर में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन ने...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जबलपुर आगमन: उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने की अगवानी

​जबलपुर: भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी...

व्यापारी से 2 लाख की लूट का खुलासा: दुकान का नौकर ही निकला मास्टरमाइंड, दो आरोपी गिरफ्तार

राजधानी के शाहजहांनाबाद इलाके में एक किराना व्यापारी को...

Topics

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जबलपुर आगमन, उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने किया स्वागत

​जबलपुर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय...

भोपाल: अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 82 करोड़ की जमीन मुक्त

​भोपाल। शहर में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन ने...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जबलपुर आगमन: उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने की अगवानी

​जबलपुर: भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी...

भोपाल: दानिशकुंज में केंद्रीय अधिकारी के घर बड़ी चोरी, 5 लाख के जेवरात पार

​भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित दानिशकुंज (डीके-1)...

भोपाल: मंगेतर की साजिश से टूटी शादी, अपमान से आहत युवक ने की आत्महत्या

​भोपाल। राजधानी की रतनपुर कॉलोनी (करोंद) में एक दर्दनाक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img