Tuesday, September 8, 2026
22.1 C
Bhopal

Gwalior Crime News: युवती ने कट्टे के साथ अपना फोटो किया इंटरनेट मीडिया पर वायरल, पकड़ा गया पड़ाेसी, जाने क्यों

 किलागेट थाना पुलिस ने गुरुवार की रात को जहांगीर कटरा निवासी आकाश प्रजापति को कट्टे के साथ पकड़ा है। पुलिस के युवक को कट्टे के साथ पकड़ने की कहानी काफी रोचक है। चार दिन पूर्व फेसबुक पर वायरल किया एक फोटो क्राइम ब्रांच की संज्ञान में आया। पड़ताल करने पर पता चला कि युवती जहांगीर कटरा की रहने वाली है। युवती तक पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि उसने पड़ोस में रहने वाले मित्र से कट्टा लेकर फोटो खींचकर फेस बुक अकाउंट पर वायरल कर दिया। क्योंकि फिल्मी स्टार की तरह हथियार लेकर फोटो खींचाने का शोक है। पुलिस आरोपित युवक से कट्टा बरामद किया है।

अब तक हथियार हवा में हथियार लहराते ही वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल करना का शोक युवकों का था, लेकिन चार दिन पूर्व फेसबुक अकाउंट पर एक ऐसा फोटो पुलिस की संज्ञान में आया कि एक युवती हाथ में देसी कट्टा लेकर बैठी हुई है। फेसबुक अकाउंट को सर्च करने पर युवती जहांगीर कटरा की रहने वाली है।और उसी का फोटो है। पुलिस युुवती तक पहुंच गई। पुलिस ने युवती से पूछा कि कट्टा कहां है? और कहां से आया। युवती ने बताया कि कट्टा पड़ोस में रहने वाले आकाश प्रजापति का है। फोटो खींचने के बाद उसे वापस कर दिया था। पुलिस ने युवक को पकड़कर कट्टा बरामद कर लिया है। और आरोपित के खिलाफ अवैध शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपित युवक से पूछताछ कर पता लगा रही है कि उसके पास कट्टा कहां से आया।

आधी रात को नशेड़ी युवक ने छप्परवाला पुल नकली कट्टा हवा में लहकर हंगामा किया

छप्पर वाला पुल से फालका बाजार जाने के लिए जाने वाले टर्न पर शुक्रवार की रात को एक नशेड़ी युवक ने हंगामा कर दिया। युवक हाथ में कट्टा लहरा था। और वहां से निकलने वाले राहगीरों पर तानकर गोली मारने की धमकी दे रहा था। युवक के हाथ में हथियार देकर लोग दहशत में आ गए। बाद में लोगों को पता चला कि युवक के हाथ में कट्टा नहीं ख्रिलौना है। युवक के हंगामा करे की सूचना क्षेत्र के लोगों ने इंदरगंज थाना पुलिस को दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले युवक वहां से गायब हो गया।

Hot this week

दोषियों को होगी फांसी, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का कड़ा बयान

​सागर में हुए जहरीली शराब कांड पर प्रदेश के...

डिप्टी सीएम देवड़ा जी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की मदद

​उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को बुंदेलखंड...

भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक:उपमुख्यमंत्री देवड़ा और प्रदेश प्रभारी ने की चर्चा

​भोपाल मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को...

राजीनामे के बहाने बुलाकर युवक पर तलवार से हमला, उंगलियां कटीं

​भोपाल तलैया थाना क्षेत्र में दो दिन पुरानी रंजिश का...

Topics

भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक:उपमुख्यमंत्री देवड़ा और प्रदेश प्रभारी ने की चर्चा

​भोपाल मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को...

राजीनामे के बहाने बुलाकर युवक पर तलवार से हमला, उंगलियां कटीं

​भोपाल तलैया थाना क्षेत्र में दो दिन पुरानी रंजिश का...

भोपाल नगर निगम महापौर की गाड़ी में आग लगाने की कोशिश

​भोपाल: निगम मुख्यालय में सोमवार दोपहर करीब पौने तीन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img