Sunday, February 22, 2026
25.4 C
Bhopal

Gwalior musical fountain News: खुले ‘ताल” के ताले, जनता ने कहा- धन्यवाद नईदुनिया

 तालों में बंद 5.75 करोड़ रुपये की लागत से तैयार वीर सावरकर सरोवर (कटोराताल) के ताले अधिकारिक रूप से मंगलवार को जनता के लिए खोल दिए गए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के वर्चुअल मुख्य आतिथ्य में 74.95 करोड़ रुपये के तीन प्रोजेक्ट का लोकार्पण किया गया। इसमें 65.49 करोड़ रुपये की लागत से तैयार संयुक्त राजस्व भवन और 3.71 करोड़ रुपये से तैयार कराए गए जिला पंचायत का नवीन भवन भी शामिल है। नईदुनिया द्वारा लगातार समाचार प्रकाशित कर अभियान चलाया जा रहा था कि ताल और म्यूजिकल फाउंटेन तैयार होने के बावजूद सिर्फ माननीयों से लोकार्पण कराने के इंतजार में इसे जनता के लिए नहीं खोला जा रहा था। इस कड़ी में चार समाचार प्रकाशित होने पर अफसरों ने आनन-फानन में कटोराताल का लोकार्पण कराया।

नईदुनिया ने गत शुक्रवार के अंक में ‘थिरक रहा फव्वारा, जनता दूर से देख रही नजारा” शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद शनिवार के अंक में ‘अफसरों के बहाने बेकार, सौगात देने को माननीय भी तैयार” शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर बताया था कि शहर के जनप्रतिनिधि भी चाहते हैं कि इस ताल को जनता के लिए खोल दिया जाए। रविवार के अंक में ‘गेट खोलने माननीय तैयार, अफसर मांग रहे दो दिन और” शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया गया था। सोमवार के अंक में ‘जनता चाहती है खुले कटोराताल का मुख्यद्वार, फीता कटवाने के लिए अधिकारियों को माननीयों का इंतजार” शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर बताया गया था कि सिर्फ लोकार्पण के चलते इसे जनता के लिए नहीं खोला जा रहा है। इसी बीच नईदुनिया की मुहिम को जनता का भी साथ मिला और रविवार को जनता ने ही ताल का मुख्य द्वार खोल दिया था। सोमवार को जिला प्रशासन ने इस फाउंटेन के लोकार्पण का कार्यक्रम जारी कर दिया, जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअली इस ताल का लोकार्पण किया। शाम को कटोराताल पर म्यूजिकल फाउंटेन का आनंद लेने पहुंचे शहरवासियों ने नईदुनिया को इस मुहिम के लिए धन्यवाद भी दिया।

Hot this week

पत्नी के ‘दूसरी शादी’ करने की बात से आहत युवक ने दी जान

​इंदौर। शहर के गांधी नगर क्षेत्र में शनिवार शाम...

भोपाल: नमाज पढ़ने जा रहे 10वीं के दो छात्र सड़क हादसे का शिकार, एक वेंटिलेटर पर

​भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद इलाके में रविवार सुबह एक...

पारिवारिक विवाद के बाद सेल्समैन ने दी जान

भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ सीटीओ क्षेत्र में शनिवार देर...

एनेस्थीसिया के ओवरडोज से गई थी इकलौते बेटे की जान

इंदौर। जिला कोर्ट ने 17 वर्षीय किशोर अमित सेन...

Topics

पत्नी के ‘दूसरी शादी’ करने की बात से आहत युवक ने दी जान

​इंदौर। शहर के गांधी नगर क्षेत्र में शनिवार शाम...

भोपाल: नमाज पढ़ने जा रहे 10वीं के दो छात्र सड़क हादसे का शिकार, एक वेंटिलेटर पर

​भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद इलाके में रविवार सुबह एक...

पारिवारिक विवाद के बाद सेल्समैन ने दी जान

भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ सीटीओ क्षेत्र में शनिवार देर...

एनेस्थीसिया के ओवरडोज से गई थी इकलौते बेटे की जान

इंदौर। जिला कोर्ट ने 17 वर्षीय किशोर अमित सेन...

गंजबासौदा के में पुलिस की दबिश, पकड़े गए 18 युवक-युवतियां

गंजबासौदा। स्थानीय रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित 'सुहाग लॉज' में...

भेल स्पोर्ट्स क्लब के पास जंगल में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

​भोपाल। शहर के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भेल स्पोर्ट्स...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img