Thursday, July 2, 2026
25.9 C
Bhopal

हाईकोर्ट ने खारिज की विधायक सबनानी के खिलाफ चुनाव याचिका

पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में भोपाल के दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीते भगवान दास सबनानी के खिलाफ जबलपुर हाईकोर्ट में कांग्रेस के उम्मीदवार रहे पीसी शर्मा की ओर से दायर की गई चुनाव याचिका खारिज हो गई है।

ईवीएम में गड़बड़ी का लगाया था आरोप कांग्रेस के उम्मीदवार रहे पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने आरोप लगाया था कि 2023 के विधानसभा चुनाव में दक्षिण पश्चिम से बीजेपी प्रत्याशी भगवान दास सबनानी ने सरकारी तंत्र का उपयोग कर ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी कर चुनाव जीतने का आरोप लगाया था। पीसी शर्मा हाईकोर्ट में ईवीएम में गड़बड़ी के तथ्य पेश नहीं कर पाए। सबनानी के वकील की ओर से चुनाव याचिका खारिज करने दिए गए आवेदन को कोर्ट ने मंजूर करते हुए इलेक्शन पिटीशन खारिज कर दिया।

पीसी शर्मा हारे थे चुनाव

बीजेपी विधायक भगवान दास सबनानी के वकील ज्ञानेन्द्र सिंह बघेल ने बताया- भोपाल के दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से भगवान दास सबनानी नवंबर 2023 में हुए चुनाव में 15883 मतों से जीते थे। वे भाजपा के प्रत्याशी थे और कांग्रेस की ओर से चुनाव लडे़ पीसी शर्मा हार गए थे। पीसी शर्मा ने चुनाव को लेकर जो चुनौती कोर्ट में दी थी उसका आधार यह था कि मतगणना के समय जो ईवीएम मशीन का उपयोग किया गया। उनमें अधिकांश ईवीएम मशीनों की बैटरी 99 प्रतिशत से अधिक चार्ज थी। जबकि, मतदान के कई दिनों बाद मतगणना हुई। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 235 मतदान केन्द्र थे।

आरोपों से जुडे़ तथ्य नहीं दे पाए

पीसी शर्मा ने पिटीशन में अपने आरोपों का किसी प्रकार से कोई उल्लेख नहीं किया था। ऐसे में याचिका पर सुनवाई के लिए पर्याप्त तथ्य नहीं होने से कोर्ट ने इसे विचार योग्य नहीं माना। सबनानी की ओर से याचिका को निरस्त करने के लिए आवेदन पेश किया गया था। उसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए पीसी शर्मा की इलेक्शन पिटीशन को खारिज कर दिया।

Hot this week

भोपाल: ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के जरिए छात्र हुए साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक

​भोपाल। राजधानी के स्कूलों में साइबर अपराधों से बचाव...

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

Topics

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

फेसबुक पर दोस्ती के बाद निवेश का झांसा, निजी कंपनी कर्मचारी से 3.87 लाख की ठगी

​ग्वालियर। मुरार थाना क्षेत्र के काली माई संतर निवासी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img