Thursday, October 8, 2026
29.4 C
Bhopal

Hit-And-Run in Bhopal: फिल्म देखकर लौट रहीं चार महिला सिपाहियों को नशे में धुत युवक ने कार से मारी टक्कर, दो गंभीर

राजधानी के टीटी नगर इलाके में फिल्म देखने के बाद पैदल धर्मशाला जा रही चार महिला सिपाहियों को नशे में धुत युवक ने कार से टक्कर मार दी। इससे चारों महिला आरक्षक घायल हो गईं, जिनमें दो की हालत गंभीर है। घटना शुक्रवार रात 11:45 बजे जवाहर चौक स्थित यूनिक कालेज के पास हुई। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया है।

टीटी नगर थाना प्रभारी चैनसिंह रघुवंशी ने बताया कि महिला आरक्षक शिवानी सोलंकी, अर्चना राय, प्रिया राठौर एवं प्रिया मीणा ट्रैफिक पुलिस में पदस्थ हैं। चारों नेहरू नगर स्थित बालाजी धर्मशाला में रहती हैं। शुक्रवार रात को ये चारों रंगमहल टाकीज में फिल्म देखने गई थीं। फिल्म शो खत्‍म के बाद चारों रंगमहल टाकीज से निकलकर पैदल धर्मशाला की ओर जा रही थीं। रात करीब 11:45 बजे वे जवाहर चौक स्थित यूनिक कालेज के सामने से गुजर रही थीं, तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे चारों आरक्षक घायल हो गईं। उन्हें अरेरा कालोनी स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इनमें आरक्षक शिवानी तोमर और अर्चना राय को गंभीर चोट लगी है।

पुलिस ने प्रिया राठौर की शिकायत पर कार क्रमांक एमपी-04-सीआर-4943 के चालक सहर्ष त्रिपाठी के खिलाफ तेजी व लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज कर लिया है। कार जब्त कर चालक को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। श्यामला हिल्स निवासी आरोपित कार चालक सहर्ष दूरदर्शन में इंजीनियर के पद पर पदस्थ है। घटना के समय वह शराब के नशे में था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

होमवर्क न करने पर पांचवीं के छात्र की पिटाई, कोचिंग संचालक पर एफआईआर

​भोपाल: राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में होमवर्क पूरा न...

BDA भूखंड घोटाला: रिटायर्ड IB अधिकारी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

​भोपाल: शाहपुरा थाना पुलिस ने भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) की...

रोड पर बिना इंडिकेटर वाहन खड़ा करना पड़ा भारी, अदालत ने सुनाई 2 साल की सजा

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में लापरवाहीपूर्वक सड़क पर वाहन...

प्रेमिका से विवाद के बाद युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

​भोपाल: जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बरखेड़ी इलाके में 19 वर्षीय...

Topics

आदिवासी हॉस्टल में 4 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

​राजधानी भोपाल के डिपो चौराहा स्थित आदिवासी हॉस्टल में...

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन

​हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img