Sunday, September 27, 2026
29.6 C
Bhopal

आईजी देहात ने किया विदिशा का निरीक्षण

आज पुलिस लाइन विदिशा में पुलिस महा निरीक्षक भोपाल देहात जोन श्री इरशाद वली द्वारा जिला विदिशा का वार्षिक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम पुलिस लाइन में निरीक्षण परेड ली गई। परेड में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी,थाना प्रभारी गण सहित विभिन्न थानों एवं यातायात, पुलिस लाइन एवं महिला बल उपस्थित रहा।
पुलिस महानिरीक्षक द्वारा परेड की सलामी ली जाने के पश्चात परेड का निरीक्षण किया गया। अच्छी वर्दी टर्नआउट वाले कर्मचारियों को नगद इनाम से पुरस्कृत किया गया। परेड के पश्चात एमटी शाखा की गाड़ियों का निरीक्षण किया गया।
पुलिस सामुदायिक भवन में पुलिस सम्मेलन लिया गया। कर्मचारियों के निवेदन को सुना गया।
पुलिस सम्मेलन के पश्चात पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के पश्चात थाना सिविल लाइन का निरीक्षण कर अपराध की स्थिति का जायजा लिया। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को अपनी फिटनेस पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया।

Hot this week

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img