Friday, November 20, 2026
24.1 C
Bhopal

इज्तिमा में दिन-रात बन रहा खाना:15 टन चावल बने,पानी की 12 लाख बोतलें बिकीं

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में इन दिनों मुस्लिम समुदाय के दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक इज्तिमा का आयोजन हो रहा है। यहां आने वाले लोगों के लंच-डिनर और ब्रेकफास्ट के लिए बड़े पैमाने पर इंतजाम किए गए हैं।

खाने के सारे अरेंजमेंट इस बात को ध्यान में रखकर किए गए हैं कि कोई भूखा न रहे। इस दौरान 2 दिन में 15 टन (15,000 किलो) चावल का पुलाव बना, तो 100 क्विंटल आलू-गोभी, टमाटर, मिर्च, धनिया, बैंगन की सब्जी भी इस्तेमाल हो चुकी है। शुरुआती दो दिन में ही 12 लाख पानी की बोतलें और 10 लाख कप चाय बिक गईं।

हलवे के लिए सूजी, पाव, दाल, दूध के साथ सूखे मेवे भी खूब इस्तेमाल हो रहे हैं। ये आंकड़ा दोगुना से तीन गुना तक बढ़ जाएगा, क्योंकि देशभर से जमातों के आने का सिलसिला जारी है। इज्तिमा में केवल शाकाहारी खाना ही बन रहा है।

दो दिन में आ चुके 6 लाख से ज्यादा लोग
भोपाल में ईंटखेड़ी इलाके के घासीपुरा में 300 एकड़ से ज्यादा एरिया में 18 नवंबर से इज्तिमा जारी है। दो दिन में यहां 6 लाख से ज्यादा लोग आ चुके हैं। रविवार और सोमवार को यह आंकड़ा और बढ़ेगा, क्योंकि मध्यप्रदेश के साथ दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश, बिहार आदि राज्यों से भी जमातें आ रही हैं। इनके रहने से लेकर खाने-पीने तक की सारी व्यवस्था इज्तिमा में की गई है।

Hot this week

भोपाल में 96 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, पुलिस से भागते ट्रक ने कार को मारी टक्कर

भोपाल। निशातपुरा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ...

Topics

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img