Sunday, June 28, 2026
25.4 C
Bhopal

भोपाल में फर्जी लैटर हैड से खुद को संगठन अध्यक्ष घोषित किया

भोपाल में एक ही संगठन में काम करने के दौरान एक व्यक्ति ने फर्जी लैटर हैड तैयार कर खुद को संगठन का अध्यक्ष घोषित कर कर दिया। कागजात पंजीयन कार्यालय तक पहुंचा तो मामले का खुलासा हो गया। वर्तमान अध्यक्ष ने इस मामले में कोर्ट में परिवाद लगाया था।

अब कोर्ट के आदेश अवधपुरी पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। अवधपुरी थाना प्रभारी रजत सिंह परिहार ने बताया कि इलाके की सुरभि मोहिनी कॉलोनी में जय सिंह व अजीत सिंह टेकाम रहते हैं।

आरोपी फरियादी एक ही संगठन में साथ रहे

दोनों एक आदिवासी सामाजिक संगठन में शामिल थे। जय सिंह इस संगठन के अध्यक्ष हैं। उनके अध्यक्ष पर को लेकर अजीत सिंह टेकाम को आपत्ति थी। वह जय सिंह को अध्यक्ष मानता ही नहीं था।

फर्जी तरीके से अध्यक्ष बनना चाहता था

संगठन के बीच जब विवाद बढ़े तो अजीत सिंह टेकाम ने खुद को अध्यक्ष घोषित करते हुए लैटर हैड तैयार कर लिया। इस लैटर हैड पर अजीत सिंह ने अपनी समिति भी बना दी। यह लैटर जब रजिस्ट्रार एवं फर्म सोसाइटी विंध्याचल भवन में पंजीकरण के लिए लगाया गया तो पूरे मामले का खुलासा हो गया।

संगठन के असल अध्यक्ष जय सिंह ने कोर्ट में परिवाद लगाकर शिकायत की। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने अजीत सिंह टेकाम के खिलाफ कूट रचित दस्तावेज तैयार करने का मामला दर्ज कर लिया है।

Hot this week

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल के ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

​भोपाल: ऐशबाग के सुदामा नगर इलाके में दिल दहला...

बसों में तोड़फोड़ और अवैध वसूली का आरोप, बस संचालकों ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

​इंदौर: शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पांच बसों...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

Topics

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

भोपाल: ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की संदिग्ध मौत, घर से आ रही थी बदबू

​भोपाल। शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर...

सागर: बीएमसी में बड़ी लापरवाही, नर्स की चूक से मरीज की मौत; जांच के आदेश

​सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में इलाज के दौरान...

भोपाल: विधायक पुत्र से मारपीट मामला, अब दूसरे पक्ष ने पुलिस पर उठाए सवाल

​भोपाल। अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img