Wednesday, September 30, 2026
27.1 C
Bhopal

बुलंदशहर में बेटे ने हेड कांस्टेबल पिता को चाकू से गोदा, मौत

बुलंदशहर। जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जिस बेटे को बड़े अरमानों से पाला था, उसी ने अपने पिता की हत्या कर दी. कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में हेड कांस्टेबल को उनके ही नाबालिग बेटे ने मामूली कहासुनी के बाद ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया. जिससे हेड कांस्टेबल की नोएडा इलाज कराने ले जाते समय मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है और नाबालिग को अपने हिरासत में ले लिया है।

एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत यमुनापुरम कॉलोनी में विजिलेंस विभाग में तैनात हेड कांस्टेबल विपिन कुमार अपने परिवार के साथ रहते थे. बुधवार की सुबह 11 और 12 बजे के बीच विपिन कुमार का अपने 15 वर्षीय बेटे के साथ वाद-विवाद हुआ. इस दौरान बेटे ने विपिन के सीने में चाकू मार दिया. जिससे विपिन गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजनों ने आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां से उन्हें नोएडा के फोर्टिस अस्पताल रेफर कर दिया था. नोएडा ले जाते समय विपिन की मौत हो गई. इसके बाद परिजन शव को घर ले आए, मौके पर पर पुलिस बल तैनात है. एसपी सिटी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि गाड़ी चलाने को लेकर दोनों में विवाद हुआ था. पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस घटना की जांच कर रही है।

परिजनों के मुताबिक, बेटा गलत संगति में पड़ गया था. जिसको लेकर पिता पुत्र में अक्सर नोंक-झोंक होती थी. इसके साथ ही नाबालिग अक्सर घर से गाड़ी लेकर रात-रात भर के लिए गायब हो जाता था. आज भी पिता से घूमने के लिए गाड़ी मांग रहा था तो मना मना कर दिया. इसके बाद आग बबूला हो गया और पिता पर हमला कर दिया. आरोपी नाबालिग दिल्ली पब्लिक स्कूल में है 10वीं क्लास का स्टूडेंट है।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img