Monday, April 6, 2026
24.1 C
Bhopal

Ind vs WI 1st ODI: पहले वनडे मैच में भारत ने वेस्‍टइंडीज को 6 विकेट से हराया

भारत ने आज वेस्‍टइंडीज को पहले वनडे मैच में 6 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में टीम इंडिया ने टास जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम के अधिकतर बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने धराशाई हो गए और ये टीम 43.5 ओवर में 176 रन पर सिमट गई। भारत को जीत के लिए 177 रन का लक्ष्य मिला था और इसके जवाब में टीम इंडिया ने 28 ओवर में 4 विकेट पर 178 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया। इस जीत के बाद भारत को वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त भी मिल गई।भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। रोहित की शुरुआत शानदार रही और उनकी कप्तानी में भारत ने इस ऐतिहासिक मैच में 6 विकेट से जीत दर्ज की।

177 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत शानदार रही। ओपनर रोहित शर्मा और ईशान किशन ने पहले विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी की। रोहित शर्मा 60 रन बनाकर अल्जारी जोसेफ की गेंद पर आउट हुए। इसके तुरंत बाद विराट कोहली 8 रन बनाकर अल्जारी जोसेफ की गेंद पर आउट हुए। ईशान किशन 28 रन बनाकर अकील हुसैन की गेंद पर आउट हुए। रिषभ पंत 11 रन बनाकर रन आउट हुए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 34 रन और दीपक हुडा ने नाबाद 26 रन की पारी खेलते हुए भारत को जीत दिला दी।

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, रिषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, दीपक हुडा, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मो. सिराज, युजवेंद्रा चहल, प्रसिद्ध कृष्णा।

वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन

ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर), डेरेन ब्रावो, शामार ब्रुक्स, निकोलस पूरन, किरोन पोलार्ड (कप्तान), जेसन होल्डर, फैबियन एलन, अल्जारी जोसेफ, केमार रोच, अकील हुसैन।

Hot this week

आयुष्मान भारत योजना: नियमों में ढिलाई पर बड़ी स्ट्राइक, 126 अस्पतालों की मान्यता रद्द

​भोपाल/इंदौर/ग्वालियर/जबलपुर: मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज...

रात 11 बजते ही सड़कों पर उतरी पुलिस: एसीपी ने खुद बंद कराए बार और क्लब

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र एम.पी. नगर में...

दहेज प्रताड़ना: इलाज के अभाव में विवाहिता की मौत, पति समेत तीन पर केस दर्ज

​इंदौर। एमजी रोड थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की...

ट्रैफिक SI ने बाइक सवार को सरेराह पीटा, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

​इंदौर। शहर के व्यस्ततम रेडिसन चौराहे पर अनुशासन का...

Topics

आयुष्मान भारत योजना: नियमों में ढिलाई पर बड़ी स्ट्राइक, 126 अस्पतालों की मान्यता रद्द

​भोपाल/इंदौर/ग्वालियर/जबलपुर: मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज...

रात 11 बजते ही सड़कों पर उतरी पुलिस: एसीपी ने खुद बंद कराए बार और क्लब

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र एम.पी. नगर में...

ट्रैफिक SI ने बाइक सवार को सरेराह पीटा, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

​इंदौर। शहर के व्यस्ततम रेडिसन चौराहे पर अनुशासन का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img