Wednesday, July 1, 2026
28.2 C
Bhopal

कलियासोत-केरवा के 2, भदभदा का 1 गेट खुला

स्ट्रॉन्ग सिस्टम की एक्टिविटी की वजह से भोपाल में फिर से तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। पिछले 24 घंटे से रुक-रुककर, कभी तेज तो कभी बूंदाबांदी हो रही है। इससे भोपाल के तीन डैम भदभदा, केरवा और कलियासोत के गेट फिर से खुल गए हैं। कलियासोत के 2, भदभदा-केरवा डैम का एक-एक गेट खुला है। वहीं, कोलार डैम फुल भर गया है। इसके भी 2 गेट खुले हुए हैं।

भोपाल के पास कोलार डैम का फुल टैंक लेवल 462.2 मीटर है। यह डैम फुल भर गया है। ऐसे में 8 में से 2 गेट खुले हुए हैं। कोलार डैम प्रभारी हर्षा जैनवाल ने बताया कि डैम में अपनी जलभराव क्षमता के अनुसार पानी आ गया है। कैचमेंट एरिया में बारिश होने से गेट अब खुले रखे जाएंगे। इधर, मौसम विभाग ने बुधवार के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। भोपाल में पिछले 24 घंटे में करीब ढाई इंच पानी गिरा है। भोपाल के पास जगदीशपुर में पातरा नदी के पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। इससे आने-जाने का रास्ता बंद है।

कई जगहों पर जलभराव लगातार बारिश होने से भोपाल के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। एमपी नगर, हबीबगंज नाका, अशोका गार्डन, करोंद, शिवनगर के निचले इलाकों में भी सड़कों पर पानी भर गया। कलियासोत डैम से पानी छोड़े जाने के बाद नदी किनारे दामखेड़ा और समर्धा टोला के लोगों को अलर्ट किया गया है। यदि पानी का बहाव तेज होता है तो लोगों को शिफ्ट किया जा सकता है। खेजड़ा बरामद की सड़कों पर भी पानी है। पिछले दिनों तेज बारिश की वजह से यहां सड़क पर बोट चलाने की नौबत बनी थी।

लेवल के ऊपर पहुंचा पानी

मंगलवार सुबह कोलार, कलियासोत और केरवा डैम के गेट खुले हुए थे। वहीं, शाम को भदभदा डैम का एक गेट खोल दिया गया। चूंकि, सीहोर जिले में बुधवार को अति भारी बारिश का अलर्ट है। ऐसे में बड़ा तालाब, केरवा और कोलार डैम में पानी बढ़ जाएगा। जिससे गेट लगातार खुले रखे जा सकते हैं।

इस सीजन में भदभदा के 8 बार, केरवा के 5 बार, कोलार के 6 बार और कलियासोत के 10 बार गेट खोले जा चुके हैं। सबसे पहले कोलार डैम के जुलाई में 8 में से 4 गेट खुले थे। भदभदा, कलियासोत और केरवा के अगस्त में गेट खोले गए।

सीजन की 122% बारिश हुई भोपाल की सामान्य बारिश 37.6 इंच है। इससे 22% पानी ज्यादा गिर चुका है। यानी, अब तक सीजन की 46 इंच यानी, 122% बारिश हो चुकी है। अगले तीन दिन जो बारिश होगी, वह भी बोनस के रूप में ही रहेगी।

सितंबर में अच्छी बारिश का ट्रेंड

सितंबर में अच्छी बारिश होती है। 65 साल पहले वर्ष 1961 में पूरे महीने 30.2 इंच बारिश होने का रिकॉर्ड है। अबकी बार भी सितंबर की शुरुआत तेज बारिश से हुई है। सितंबर में करीब 7 इंच पानी गिरने का ट्रेंड है। इस बार अब तक 6 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है।

Hot this week

भोपाल: ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के जरिए छात्र हुए साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक

​भोपाल। राजधानी के स्कूलों में साइबर अपराधों से बचाव...

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

Topics

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

फेसबुक पर दोस्ती के बाद निवेश का झांसा, निजी कंपनी कर्मचारी से 3.87 लाख की ठगी

​ग्वालियर। मुरार थाना क्षेत्र के काली माई संतर निवासी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img