Thursday, February 19, 2026
19 C
Bhopal

कनाड़िया पुलिस ने नकली तंबाकू कारोबार का किया खुलासा

इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में नकली तंबाकू के कारोबार का खुलासा हुआ है। पुलिस ने गुप्त सूचना और शिकायत के आधार पर दबिश देकर नकली तंबाकू से भरी लोडिंग गाड़ी को जब्त किया है। इस कार्रवाई में लाखों रुपए का माल बरामद किया गया है। इस मामले में पुलिस ने संजय पुत्र रामहेत मीणा (निवासी सुकेड़ी, खातेगांव देवास) और आकाश अग्रवाल (निवासी नंदानगर) के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, अग्रसेन नगर स्थित एक तंबाकू कंपनी के डायरेक्टर राहुल अग्रवाल ने पुलिस को शिकायत दी थी कि कुछ लोग उनकी कंपनी के ब्रांड कमल किशोर तंबाकू की हूबहू नकली पैकिंग कर माल बाजार में बेच रहे हैं। इसके बाद कनाड़िया पुलिस ने मौके पर दबिश दी।

पुलिस ने लोडिंग वाहन MP09-DM-1081 को रोका। जिसमें भारी मात्रा में नकली तंबाकू भरी हुई थी। जब्त सामग्री में एक कट्टे में 520 पाउच, चार कट्‌टो में 4000 पाउच और 24 कट्‌टो में 12000 पुड़िया शामिल हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि संजय मीणा वाहन चालक हैं, जबकि आकाश अग्रवाल नकली तंबाकू तैयार कर उसे बेचता था।

आकाश ने पूछताछ में बताया कि वह यह माल नंदानगर स्थित गोदाम से लेकर आया था और बायपास पर इसकी डिलीवरी देने वाला था। आरोपी ने नकली तंबाकू की पैकिंग पर असली कंपनी के GST नंबर और ट्रेडमार्क नंबर तक फर्जी तरीके से प्रिंट कर रखे थे।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नंदानगर स्थित गोदाम में यह माल कहां और कैसे तैयार किया जा रहा था। आरोपियों के नेटवर्क और माल की सप्लाई चैन को लेकर भी जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि नकली तंबाकू के इस गोरखधंधे में और भी लोग शामिल हो सकते हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

Hot this week

भोपाल के 20 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...

भोपाल: प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने लगाई फांसी, घर में अकेली थी मां

​भोपाल | राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र के...

बैंक भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा: असली की जगह ‘मुन्नाभाई’ ने दी परीक्षा

​भोपाल | राजधानी के बिलखिरिया क्षेत्र में राजस्थान ग्रामीण...

इलाज के बहाने भोपाल लाकर महिला से ज्यादती

​भोपाल | राजधानी के एमपी नगर इलाके में एक...

Topics

अनुशासन या अति? स्कूल में छात्राओं की चोटी काटने के आरोप पर हंगामा

पिपलौदा (बछोड़िया): रतलाम जिले के एक सरकारी स्कूल में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img