Wednesday, September 23, 2026
27.6 C
Bhopal

खजूरी सड़क सनसनीखेज हत्याकांड: ऑटो में बीयर पीने के बाद सिर पर पत्थर पटककर की थी हत्या, किन्नर आरोपी को आजीवन कारावास

भोपाल:

राजधानी के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अपर सत्र न्यायाधीश हिमांशु कौशल की अदालत ने आरोपी फरजाना उर्फ फरदीन को दोषी करार देते हुए धारा 302 (हत्या) में आजीवन कारावास और 3,000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। इसके अलावा, धारा 324 में 1 वर्ष का सश्रम कारावास और 1,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। इस मामले में शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक ऋषिराज द्विवेदी ने पैरवी की।

​क्या थी पूरी घटना?

​अभियोजन पक्ष के अनुसार, यह घटना 16 मई 2024 की रात की है। फरियादी ऑटो चालक राजकुमार छुगानी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह बैरागढ़ रेलवे स्टेशन पर था। वहां मृत युवक विनोद बुलानी (जो ट्रेनों में चना-मूंगफली बेचता था) और किन्नर फरजाना मिले। तीनों ने खजूरी तक जाने और ढाबे पर खाना खाने की बात तय की थी।

​रास्ते में दोनों ने बैरागढ़ के पास शराब की दुकान से बीयर की केन खरीदी और ऑटो में ही पीने लगे। इसके बाद वे भौरी रेलवे ब्रिज के नीचे पहुंचे, जहां फरजाना और विनोद ऑटो से उतरकर रेलवे लाइन की तरफ चले गए।

​सिर पर पत्थर पटककर की थी हत्या

​करीब आधे घंटे बाद जब फरजाना अकेली वापस लौटी और राजकुमार ने विनोद के बारे में पूछा, तो उसने कहा कि “मैंने उसे मार डाला है।” घबराकर जब राजकुमार ने पास जाकर देखा, तो विनोद खून से लथपथ गंभीर हालत में पड़ा था और उसके सिर पर एक बड़ा पत्थर रखा हुआ था।

​जब राजकुमार ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, तो उसने ब्लेड और दांतों से हमला कर उसे घायल कर दिया और मौके से भाग गई। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की और खून से सने पत्थर जब्त कर आरोपी फरजाना उर्फ फरदीन को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने आपसी पैसों के विवाद को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया था।

Hot this week

हेड कॉन्स्टेबल के पति ने फंदे पर लटककर दी जान, सुसाइड नोट बरामद

​भोपाल: नेहरू नगर पुलिस लाइन में बुधवार सुबह एक दर्दनाक...

इंदौर के सुदामा नगर में सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर चोरी, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

​इंदौर: अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के सुदामा नगर स्थित एक बंद...

टीकमगढ़ में रिश्वतखोरी का मामला: नामांतरण के एवज में 30 हजार मांगने वाला बाबू निलंबित

​टीकमगढ़: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले की बल्देवगढ़ तहसील कार्यालय...

Topics

हेड कॉन्स्टेबल के पति ने फंदे पर लटककर दी जान, सुसाइड नोट बरामद

​भोपाल: नेहरू नगर पुलिस लाइन में बुधवार सुबह एक दर्दनाक...

टीकमगढ़ में रिश्वतखोरी का मामला: नामांतरण के एवज में 30 हजार मांगने वाला बाबू निलंबित

​टीकमगढ़: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले की बल्देवगढ़ तहसील कार्यालय...

जहांगीराबाद थाने पर वकीलों का हंगामा, साथी अधिवक्ता से मारपीट का आरोप

​भोपाल: राजधानी के जहांगीराबाद थाने में मंगलवार देर रात जमकर...

इंदौर में DRI की बड़ी कार्रवाई: नाइजीरियाई महिला से 1.19 करोड़ की ड्रग्स बरामद

​इंदौर: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने इंदौर में मादक पदार्थों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img