Sunday, June 21, 2026
31.4 C
Bhopal

मंत्री कृष्णा गौर समर्थक पार्षद पर FIR, लात-घूंसे भी चले थे

भोपाल के वार्ड-72 से BJP पार्षद विकास पटेल के विरुद्ध छोला थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। वे राज्यमंत्री और गोविंदपुरा से विधायक कृष्णा गौर के समर्थक हैं। गुरुवार को मालीखेड़ी स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ‎सिंग्लेक्स मकानों की कवर्ड कैंपस कॉलोनी में काफी हंगामा हुआ था। पीछे बस्ती में रहने वालों ने कॉलोनी के 2 गेट तोड़ दिए थे। इस दौरान कॉलोनी और बस्ती के लोगों के बीच नोंकझोंक, झुमाझटकी हो गई थी।

इस मामले में छोला थाना पुलिस ने पार्षद पटेल समेत दीपक, विनोद और भूरीबाई के विरुद्ध मारपीट, जान से मारने की धमकी, तोड़फोड़, गाली-गलौच का केस दर्ज किया है। रहवासी अनूप वर्मा की शिकायत पर यह केस दर्ज किया गया। निगम के सब इंजीनियर अजय सिंह सोलंकी ने भी गेट तोड़ने पर पार्षद और लोगों के विरुद्ध थाने में शिकायती आवेदन दिया है। इस पर भी शुक्रवार को कार्रवाई हो सकती है। इधर, दूसरे पक्ष की शिकायत पर कॉलोनी के कुछ लोगों के विरुद्ध भी प्रकरण दर्ज किया है।

तोड़फोड़ में मेरा कोई लेना-देना नहीं
जोन-16 के अध्यक्ष और पार्षद पटेल ने बताया, जनप्रतिनिधि होने के नाते मैं मौके पर पहुंचा था। झुग्गी वाले और कॉलोनी में रहने वाले लोग आपस में बात कर रहे थे। तभी कॉलोनी के कुछ लोग मुझसे ही अभद्रता और झूमाझटकी करने लगे थे। इससे बस्ती के लोग आक्रोशित हो गए और झूमाझटकी की नौबत आ गई थी। गेट तोड़ने में मेरा कोई लेना-देना नहीं है।

निगम ने दो दिन पहले बंद किया था रास्ता
सब इंजीनियर सोलंकी ने बताया कि मालीखेड़ी में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाए जा रहे हैं। यह प्रोजेक्ट कवर्ड कैम्पस में है। गुरुवार को एलआईजी परिसर में करीब डेढ़ सौ लोग आ गए। सभी कैम्पस के पीछे झुग्गी में रहते हैं। उन्हें अलग से रास्ता दिया गया है। वहीं, कैम्पस के अंदर प्रवेश के दो गेट मंगलवार को बंद किए गए थे।

कई लोगों को पजेशन मिला
मालीखेड़ी में नगर निगम प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सिंग्लेक्स और फ्लैट बना रहा है। कुछ लोगों को पजेशन भी मिल चुका है। उनका कहना है कि निगम ने कवर्ड कैम्पस में कॉलोनी विकसित की है। इसलिए पूरे कैम्पस को कवर्ड किया जाना चाहिए। इसी बात को लेकर उनकी बस्ती के लोगों से विवाद हुआ था। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई थी।

Hot this week

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जबलपुर आगमन, उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने किया स्वागत

​जबलपुर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय...

भोपाल: अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 82 करोड़ की जमीन मुक्त

​भोपाल। शहर में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन ने...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जबलपुर आगमन: उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने की अगवानी

​जबलपुर: भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी...

व्यापारी से 2 लाख की लूट का खुलासा: दुकान का नौकर ही निकला मास्टरमाइंड, दो आरोपी गिरफ्तार

राजधानी के शाहजहांनाबाद इलाके में एक किराना व्यापारी को...

Topics

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जबलपुर आगमन, उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने किया स्वागत

​जबलपुर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय...

भोपाल: अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 82 करोड़ की जमीन मुक्त

​भोपाल। शहर में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन ने...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जबलपुर आगमन: उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने की अगवानी

​जबलपुर: भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी...

भोपाल: दानिशकुंज में केंद्रीय अधिकारी के घर बड़ी चोरी, 5 लाख के जेवरात पार

​भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित दानिशकुंज (डीके-1)...

भोपाल: मंगेतर की साजिश से टूटी शादी, अपमान से आहत युवक ने की आत्महत्या

​भोपाल। राजधानी की रतनपुर कॉलोनी (करोंद) में एक दर्दनाक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img