Friday, June 26, 2026
27.9 C
Bhopal

हमीदिया अस्पताल के डाॅक्टरों की छुटि्टयां कैंसिल

कोलकाता में 8 अगस्त को ट्रेनी डॉक्टर से रेप के बाद हत्या के विरोध में देश भर में डॉक्टर्स का प्रदर्शन जारी है। भोपाल में एम्स के बाद हमीदिया अस्पताल के डॉक्टर भी हड़ताल पर जाएंगे।

गुरुवार रात 12 बजे से 250 से ज्यादा जूनियर डॉक्टर (जूडा) काम बंद करेंगे। इससे पहले ये डॉक्टर्स हाथ पर काली पट्‌टी बांधकर विरोध जता रहे थे। बता दें, ​​​​​​​हमीदिया में रोजाना एक हजार से अधिक मरीजों की ओपीडी रहती है।

डॉक्टरों की छुटि्टयां निरस्त

इधर, हड़ताल से निपटने कॉलेज डीन डॉ. एन. सिंह ने सभी डॉक्टर्स की छुटि्टयां निरस्त कर दी है। साथ ही मेडिकल टीचर्स को इमरजेंसी, ओपीडी, ऑपरेशन थिएटर, वार्ड में तैनात करने के निर्देश सभी डिपार्टमेंट के प्रमुखों को दिए हैं।

आदेश में जरूरत पड़ने पर मेडिकल इंटर्न को भी तैनात करने के लिए कहा है। साथ ही सभी डिपार्टमेंट के प्रोफेसर्स से आदेश पर हुए अमल की रिपोर्ट भी मांगी है।

हड़ताल को लेकर जूनियर डॉक्टर्स ने डीन को यह लेटर दिया है।

हड़ताल को लेकर जूनियर डॉक्टर्स ने डीन को यह लेटर दिया है।

सेंट्रल डॉक्टर प्रोटेक्शन एक्ट की मांग

जूडा प्रवक्ता कुलदीप गुप्ता ने बताया- सेंट्रल डॉक्टर प्रोटेक्शन एक्ट की मांग की जा रही है। इसे लेकर जीएमसी डीन को हड़ताल संबंधी लेटर दिया है। ​​​​​​​​​​​​​​हमीदिया अस्पताल के 250 से अधिक जूनियर डॉक्टर्स गुरुवार रात से हड़ताल करेंगे।

हड़ताल के दौरान सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं दी जाएगी। जबकि रुटीन और ओपीडी में जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल रहेगी।

Hot this week

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व: सांभर को पोहा खिलाना पड़ा भारी, असिस्टेंट डायरेक्टर निलंबित

​भोपाल/पिपरिया। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) के प्रभारी सहायक संचालक...

भोपाल: जिला बदर घोषित बदमाश गांधीनगर पुलिस के हत्थे चढ़ा

​भोपाल। गांधीनगर थाना पुलिस ने जिला बदर घोषित एक...

Topics

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व: सांभर को पोहा खिलाना पड़ा भारी, असिस्टेंट डायरेक्टर निलंबित

​भोपाल/पिपरिया। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) के प्रभारी सहायक संचालक...

भोपाल: जिला बदर घोषित बदमाश गांधीनगर पुलिस के हत्थे चढ़ा

​भोपाल। गांधीनगर थाना पुलिस ने जिला बदर घोषित एक...

सिरोंज: इलाज के बहाने छात्रा से छेड़छाड़, भाजपा नेता व डॉक्टर पर केस दर्ज

​सिरोंज। विदिशा जिले के सिरोंज में एक निजी अस्पताल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img