Friday, November 20, 2026
20.7 C
Bhopal

M.Sc की छात्रा से रेप:आरोपी पीड़िता के दूर का रिश्तेदार, शादी का वादा करके मुकरा

कोलार इलाके में युवक ने शादी का झांसा युवती से रेप किया। आरोपी युवती का दूर का रिश्तेदार है। मिलने जुलने के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। आरोपी ने युवती से शादी का वादा करके युवती से कई बार संबंध बनाए। लंबा समय बीतने के बाद शादी की बात करने पर युवक टालमटोल करने लगा। इस पर युवती ने शादी का दबाव बनाया तो शादी के साफ इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने मामला दर्ज कराया। पुलिस मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश कर रही है।

टीआई चंद्रकांत पटेल के मुताबिक भोपाल की मंदाकिनी कॉलोनी की रहने वाली 26 वर्षीय युवती ने तहसील गाडरबाड़ा जिला नरसिंहपुर के रहने वाले महेश पटेल (27) पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। दोनों दूर के रिश्तेदार हैं और एक दूसरे को काफी लंबे समय से जानते हैं। आरोपी महेश युवती की बुआ की जेठानी का लड़का है। दोनों ने स्कूल में साथ में पढ़ाई की। इसके बाद युवती प्राइवेट कॉलेज से एमएससी करने भोपाल आ गई। महेश युवती से भोपाल मिलने आता था। आरोपी महेश ने शादी का वादा करके पहली बार युवती से उसके घर पर 2018 में संबंध बनाए।

Hot this week

भोपाल में 96 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, पुलिस से भागते ट्रक ने कार को मारी टक्कर

भोपाल। निशातपुरा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ...

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...

इंदौर में कॉलोनी के गेट पर 6 राउंड फायरिंग, गार्ड के दौड़ने पर भागा हेलमेट पहना बदमाश

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित गोधा एस्टेट कॉलोनी...

Topics

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img