Monday, September 28, 2026
21.8 C
Bhopal

Madhya Pradesh Corona News: मध्‍य प्रदेश में 2094 मास्क बैंक स्थापित, दान में मिले एक लाख 69 हजार मास्क

Madhya Pradesh Corona News: भोपाल (राज्य ब्यूरो)। प्रदेश में कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए राज्य सरकार ‘मास्क ही है जिंदगी’ अभियान चला रही है। इसके तहत नगरीय निकायों में 2094 मास्क बैंक स्थापित किए जा चुके हैं। इनमें दानदाता नागरिक और संगठनों ने एक लाख 69 हजार 651 मास्क दान किए हैं। ये मास्क आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को देकर उन्हें कोरोना संक्रमण से बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रदेश के नगरीय निकायों में 20 जनवरी से ‘मास्क ही है जिंदगी’ अभियान शुरू हुआ है और रविवार तक तीन लाख 51 हजार 804 मास्क जरूरतमंदों को बांटे गए हैं। उन्होंने बताया कि नगरीय निकायों ने ‘रोको-टोको’ अभियान के तहत अभी तक तीन लाख 51 हजार 443 घरों में संपर्क किया है।

नागरिकों को कोरोना से बचाव के संबंध में जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। लगभग पांच हजार 530 आनलाइन चर्चा आयोजित की गई हैं। विभिन्न माध्यमों से लगातार प्रचार किया जा रहा है।

40 हजार 604 मास्क बांटे

मंत्री ने बताया कि रविवार को नगरीय निकायों में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से 40 हजार 604 मास्क बांटे गए हैं। भोपाल संभाग के नगरीय निकायों में पांच हजार 335, चंबल में 732, ग्वालियर में 15 हजार 538, इंदौर में चार हजार 569, जबलपुर में एक हजार 787, नर्मदापुरम में एक हजार 672, रीवा में दो हजार 297, सागर में छह हजार 49, शहडोल में 677 और उज्जौन संभाग के नगरीय निकायों में एक हजार 948 मास्क बांटे गए हैं।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img