Monday, September 28, 2026
21.8 C
Bhopal

Madhya Pradesh Weather Update : मध्‍य प्रदेश में कड़ाके की ठंड से मिली राहत, अब बादल छाने के आसार

 ठंड से परेशान हो चुके लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पाकिस्तान और उससे लगे उत्तर भारत पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवाओं का रुख बदल गया है। इसके चलते मध्यप्रदेश के अधिकतर जिलों में तापमान बढ़ने लगा है। दोपहर के वक्त पड़ने वाली तेज धूप भी कुछ घंटों ही सही, लेकिन लोगों को राहत दे रही है।वैसे ये खुशनुमा माहौल भी ज्यादा वक्त नहीं रहने वाला। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि दो फरवरी को एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने पर मौसम के मिजाज में परिवर्तन आने की संभावना है। इसके तहत कहीं-कहीं बादल भी छा सकते हैं।

कहीं भी शीतल दिन की स्थिति नहीं बनी

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि रविवार को मप्र में सबसे कम तापमान चार डिग्री सेल्सियस मंडला में रिकार्ड किया गया। खंडवा, रायसेन, बैतूल, गुना, रतलाम, खजुराहो, मंडला, सिवनी, मलाजखंड में शीतलहर का प्रभाव रहा। प्रदेश में कहीं भी शीतल दिन की स्थिति नहीं बनी। राजधानी में अधिकतम तापमान 27.7 डिग्रीसे. रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्रीसे. अधिक रहा। यह शनिवार के अधिकतम तापमान 25.4 डिग्रीसे. की तुलना में 2.3 डिग्रीसे. अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्रीसे. रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से चार डिग्रीसे. कम रहा, लेकिन शनिवार के न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्रीसे. की तुलना में 1.6 डिग्रीसे. अधिक रहा।

दो फरवरी के बाद छाएंगे बादल

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में पाकिस्तान और उससे लगे उत्तर भारत पर एक पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप में बना हुआ है। इसके असर से हवाओं का रुख पश्चिमी बना हुआ है। हवाओं का रुख बदलने के कारण दिन एवं रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। शुक्ला के मुताबिक दो फरवरी तक तापमान बढ़ने का सिलसिला जारी रहेगा। दो फरवरी को एक तीव्र आवृति वाले पश्चिमी के उत्तर भारत में प्रवेश करने पर राजस्थान में एक प्रेरित चक्रवात के बनने की संभावना है। इन दो सिस्टम के असर से वातावरण में नमी आने से मप्र में कहीं-कहीं बादल छाने के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img