Wednesday, August 12, 2026
24.1 C
Bhopal

Madhya Pradesh Weather Alert: मध्‍य प्रदेश में बादल छाने के साथ बारिश की संभावना

उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और उसके असर से बना प्रेरित चक्रवात बुधवार को समाप्त हो गया है। हवा का रुख भी उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी है। इस वजह से वातावरण में कुछ ठंडक भी बढ़ी है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक गुरुवार को एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है। इसके प्रभाव से हवा का रुख दक्षिण-पूर्वी होने के आसार है। जिसके चलते गुरुवार को बादल छा सकते हैं। साथ ही शुक्रवार-शनिवार को राजधानी सहित पूर्वी मध्यप्रदेश में कहीं-कहीं बारिश होने की भी संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि उत्तर भारत में बना पश्चिमी विक्षोभ समाप्त हो गया। इस सिस्टम के असर से साउथ गुजरात पर बना प्रेरित चक्रवात भी समाप्त हो गया है। किसी वेदर सिस्टम के सक्रिय नही रहने से बुधवार को उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी हवाएं चलीं। इस वजह से तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से दो डिग्रीसे. कम रहा। यह मंगलवार के अधिकतम तापमान 28.7 डिग्रीसे. से 1.8 डिग्रीसे. कम भी रहा। न्यूनतम तापमान 13 डिग्रीसे. रिकार्ड किया गया। जो सामान्य रहा। साथ ही मंगलवार के न्यूनतम तापमान 14 डिग्रीसे. के मुकाबले एक डिग्रीसे. कम रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उसके आसपास बना हुआ है। इस सिस्टम के गुरुवार को उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है। इसके असर से हवाओं का रुख बदलकर दक्षिण-पूर्वी हो जाएगा। हवाओं के साथ नमी आने से मप्र के अधिकतर जिलों में बादल छाने लगेंगे। साथ ही शुक्रवार को भोपाल, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, अशोकनगर, गुना, छिंदवाड़ा, जबलपुर, सिवनी, छतरपुर, सागर, टीकमगढ़, पन्नाा, बैतूल में बौछारें पड़ सकती हैं। शनिवार को उमरिया, अनूपपुर, डिंडोरी, नरसिंहपुर, मंडला, सतना, रीवा में बारिश होने के आसार हैं।

Hot this week

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...

शॉपिंग मार्ट की तिजोरी से 5.35 लाख रुपए पार, असिस्टेंट मैनेजर पर शक

​रतलाम: सैलाना बस स्टैंड स्थित एक बड़े शॉपिंग मार्ट...

Topics

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img