Saturday, September 26, 2026
25 C
Bhopal

Maharashtra: मुंबई के ईस्ट बांद्रा में गिरी पांच मंजिला इमारत, 9 लोगों को बाहर निकाला गया, सभी अस्पताल में भर्ती

Mumbai Building Collapse : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के इस्ट बांद्रा इलाके में एक पांच मंजिला इमारत के गिरने के से कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। ताजा जानकारी के मुताबिक अब तक 9 लोगों को जख्मी हालत में बाहर निकाला गया है। इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव में जुटा हुआ है। मौके पर दमकल की 5 गाड़ियां और 6 एबुलेंस पहुंच चुकी है। बीएमसी ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि ये हादसा बेहराम नगर इलाके में हुआ है। एक दिन पहले यानी मंगलवार को भी मुंबई के मलाड इलाके में एक तीन मंजिला इमारत गिरने का मामला सामने आया था। हालंकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं थी। अब इस इमारत के गिरने का मामला सामने आया है।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले मुंबई के ताड़देव इलाके की एक बहुमंजिली इमारत कमला बिल्डिंग में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई थी और 23 अन्य घायल हुए थे। आग लगने का कारण शार्टसर्किट बताया गया था। घटना के बाद मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने घटना की जांच के लिए एक कमेटी बनाई थी। आग व धुएं की चपेट में आए करीब 30 लोगों को निकट के अस्पतालों में पहुंचाना पड़ा था, जहां छह लोगों ने दम तोड़ दिया।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img