Thursday, May 14, 2026
36.1 C
Bhopal

मल्लिकार्जुन खड़गे नए कांग्रेस अध्यक्ष:शशि थरूर को 6825 वोट से हराया

कांग्रेस पार्टी को 24 साल बाद पहला गैर-गांधी अध्यक्ष मिल गया है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने शशि थरूर को 6825 वोटों से हरा दिया। खड़गे को 7897 वोट मिले, वहीं थरूर को 1072 वोट ही मिल सके। 416 वोट रिजेक्ट कर दिए गए।

नतीजों के तुरंत बाद शशि थरूर ने खड़गे को बधाई दी और अपना साथ देने वालों को धन्यवाद दिया। इसके बाद ही वे खड़गे से मिलने उनके दिल्ली स्थित आवास पहुंचे। हालांकि, चुनाव के बीच उनके चीफ इलेक्शन एजेंट सलमान सोज ने वोटिंग में धांधली का आरोप लगाया था।

इस पर राहुल गांधी ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बयान दिया था। बोले- मसले कांग्रेस इलेक्शन कमेटी में मधुसूदन मिस्त्री के सामने रख दिए गए हैं और वो फैसला लेंगे। राहुल ने वोटों की गिनती के बीच ही खड़गे की जीत की बात कह दी थी। जब उनसे पार्टी में रोल के बारे में सवाल िकया गया तो कहा- खड़गेजी से पूछिए। अब वही तय करेंगे।

Hot this week

भोपाल: बच्चों के विवाद में पड़ोसियों का खूनी संघर्ष, घर में घुसकर तोड़फोड़

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित पारस...

Topics

भोपाल: बच्चों के विवाद में पड़ोसियों का खूनी संघर्ष, घर में घुसकर तोड़फोड़

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित पारस...

KYC अपडेट करने के झांसे में महिला ने गंवाए सवा चार लाख

भोपाल। शहर के कोलार इलाके में साइबर ठगी का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img