Sunday, March 1, 2026
30.6 C
Bhopal

ग्वालियर में बर्खास्त ASI को पीटने वाला गिरफ्तार

ग्वालियर में बर्खास्त एएसआई को पीट-पीटकर अधमरा करने और हत्या के इरादे से गोली चलाने वाले आरोपी को ग्वालियर थाना पुलिस ने आरटीओ कार्यालय के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस 29 दिन से हमलावर की तलाश कर रही थी। इस मामले में एक आरोपी पूर्व में पकड़ा जा चुका है, जबकि एक अभी फरार है।

ग्वालियर थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि कोटेश्वर कॉलोनी स्थित दरगाह के पास रहने वाले बृजेश यादव पुलिस में एएसआई हैं। वह शिवपुरी में पदस्थ थे। वहां एक शिकायत के बाद उन्हें बर्खास्त कर दिया गया था।30 सितम्बर को पड़ोस में रहने वाले प्रियांशु दुबे, सत्यम दुबे और चेतन पांडे ने उन पर हमला कर पीट-पीटकर अधमरा कर या था। जान से मारने की नीयत से गोली चलाई थी। लेकिन निशाना चूक गया और यादव बच गए।

मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद घायल एएसआई को गंभीर हालत में उपचार के लिए भर्ती कराया था। पुलिस ने घायल पुलिसकर्मी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। इसके बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी थी, लेकिन वह हाथ नहीं आए।

एक को पकड़ लिया था पहले

वारदात के कुछ दिन बाद पुलिस ने प्रियांशु दुबे को दबोच लिया था। लेकिन चेतन पाण्डे और सत्यम दुबे फरार हो गए थे। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि दरोगा की हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी सत्यम दुबे आरटीओ कार्यालय के पास देखा गया है। इसका पता चलते ही पुलिस टीम ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। इस मामले में एएसपी अखिलेश रैनवाल का कहना है कि-

बर्खास्त एएसआई की हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी सत्यम दुबे को ग्वालियर थाना पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।

Hot this week

ईरान के सुप्रीम लीडर के निधन पर भोपाल में शोक: शिया समुदाय ने दी श्रद्धांजलि

​भोपाल। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की...

अरेरा हिल्स में पुलिस का कड़ा एक्शन: दो दिन में 16 उपद्रवी जेल भेजे

​भोपाल | राजधानी में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने...

विदिशा में शराबी पति ने पत्नी को छत से नीचे फेंका, फिर सीने पर मारी ईंट

​विदिशा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हसुआ रोड स्थित...

चिनार ड्रीम सिटी लिफ्ट हादसा:बटन दबाने का मौका भी नहीं मिला और सीधे नीचे आ गिरे

​भोपाल। राजधानी की पॉश कॉलोनी 'चिनार ड्रीम सिटी' में...

Topics

ईरान के सुप्रीम लीडर के निधन पर भोपाल में शोक: शिया समुदाय ने दी श्रद्धांजलि

​भोपाल। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की...

अरेरा हिल्स में पुलिस का कड़ा एक्शन: दो दिन में 16 उपद्रवी जेल भेजे

​भोपाल | राजधानी में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने...

विदिशा में शराबी पति ने पत्नी को छत से नीचे फेंका, फिर सीने पर मारी ईंट

​विदिशा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हसुआ रोड स्थित...

नौकरी जाने से अवसाद में था AIIMS का पूर्व कर्मचारी, पत्नी की साड़ी से लगाई फांसी

​भोपाल। राजधानी के हनुमानगंज इलाके में एक हृदयविदारक घटना...

भोपाल में कल 25 इलाकों में गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 25 प्रमुख इलाकों में रविवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img