Tuesday, August 18, 2026
24.1 C
Bhopal

इंदौर में युवतियों को नशा करा रहे युवकों पर कार्रवाई:हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने युवकों को पीटा; पान की दुकान पर लड़कियों को कराते थे नशा

जूनी इंदौर इलाके की एक पान की दुकान पर युवकों द्वारा युवतियों को नशा कराने की जानकारी पर विवाद हो गए। मंगलवार रात हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने यहां युवतियों को नशा करा रहे युवकों को पीट दिया। बाद में इन युवकों को पुलिस के सुपुर्द किया गया। पुलिस ने पकड़ाए आरोपियों पर 151 के तहत कार्रवाई की है।

हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक सुमित हार्डिया और उनके कार्यकर्ताओं को सपना संगीता स्थित मीनाक्षी पान कॉर्नर पर कुछ युवकों के बैठकर नशा करने की जानकारी मिली। इन युवकों के साथ कुछ लड़कियां भी थी। यहां सोहन और मुस्तफा खान नाम के दो युवकों को लड़कियों के साथ पकड़ा गया। दोनों सिगरेट के अंदर नशा भरकर पी रहे थे। रात में दोनों को जूनी इंदौर पुलिस के सुपुर्द किया गया। पुलिस ने उन पर प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की है।

Hot this week

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img