Wednesday, November 4, 2026
18.8 C
Bhopal

धनतेरस पर देश को बड़ी सौगात, 5 रुपये तक घटेंगे पेट्रोल और डीजल के दाम

नई दिल्ली: धनतेरस पर भारतीय जनता को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत की सौगात मिली है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ऐलान किया कि तेल की कीमतों में करीब 5 रुपये तक की कमी की जाएगी। यह कटौती पेट्रोल और डीजल दोनों ईंधनों के दामों में की जाएगी।

धनतेरस के अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर की गई इस घोषणा से देश के कई हिस्सों में तेल के दाम घटेंगे, जिससे आम जनता को आर्थिक राहत मिलने की संभावना है। पेट्रोलियम मंत्री ने बताया कि तेल कंपनियों ने अपने ऑपरेशनल खर्चों में सुधार करने का फैसला किया है, ताकि तेल की कीमतों को घटाया जा सके। पेट्रोल-डीजल की ढुलाई को युक्तिसंगत बनाने के लिए रिफाइनरियों को ट्रेनों और सड़कों के माध्यम से जोड़ा जाएगा, जिससे तेल सप्लाई में लगने वाले समय और खर्च को कम किया जा सके।

ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में प्रमुख कटौती

हरीप सिंह पुरी ने उदाहरण देते हुए बताया कि ओडिशा के मलकानगिरी के कुनानपल्ली और कालीमेला में पेट्रोल की कीमत क्रमशः ₹4.69 और ₹4.55 तक घटेगी, वहीं डीजल की कीमत क्रमशः ₹4.45 और ₹4.32 तक कम हो जाएगी। इसी तरह छत्तीसगढ़ के सुकमा में पेट्रोल के दामों में ₹2.09 की कमी और डीजल में ₹2.02 की कमी दर्ज की जाएगी।

डीलर कमीशन में भी बढ़ोतरी

इसके अतिरिक्त, पेट्रोलियम मंत्री ने पेट्रोल पंप डीलरों के कमीशन में भी वृद्धि की घोषणा की। पिछले 7 वर्षों में पहली बार डीलर कमीशन में बढ़ोतरी की गई है। सरकार के इस फैसले के तहत तेल कंपनियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उपभोक्ताओं तक तेल पहुंचाने के खर्च में कमी आए और कीमतें घट सकें।

दूर-दराज क्षेत्रों को मिलेगा अधिक लाभ

सरकार के इस फैसले का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि देश के दूर-दराज और ग्रामीण क्षेत्रों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी का लाभ पहुंचे। पेट्रोलियम मंत्री ने अपने पोस्ट में स्पष्ट किया कि इस निर्णय से उन क्षेत्रों में विशेष रूप से राहत मिलेगी जहां तेल डिपो तक पहुंचना मुश्किल है।

यह फैसला महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद प्रभावी होगा, जिसके तहत नई दरें लागू की जाएंगी।

जनता को मिलेगी बड़ी राहत

इस कदम से धनतेरस के अवसर पर आम जनता को वित्तीय राहत मिलेगी, क्योंकि तेल की कीमतों में कमी से रोजमर्रा के खर्चों में भी कमी आने की संभावना है।

Hot this week

देवास TI हत्याकांड: मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस ने पैर में मारी गोली

देवास: टीआइ दिलीप पुरी को ट्रक से कुचलकर मारने...

नरवर में मोबाइल दुकान की दीवार तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 20 मोबाइल बरामद

शिवपुरी: नरवर थाना क्षेत्र में दुकान की दीवार तोड़कर...

निवाड़ी जिला अस्पताल में नौकरी के नाम पर ठगी और उत्पीड़न का मामला, दो पर केस दर्ज

निवाड़ी: जिला अस्पताल में गार्ड की नौकरी दिलाने के...

Topics

2 साल से फरार 5 हजार का इनामी तस्कर इंदौर से गिरफ्तार

बड़वाह/इंदौर। 15 दिवसीय राज्य स्तरीय एंटी नारकोटिक्स अभियान के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img