Friday, May 8, 2026
29.1 C
Bhopal

सेना के अर्जुन टैंक में उतरे सीएम:भोपाल में राइफल से निशाना साधा; मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 5 दिवसीय राज्योत्सव की शुरुआत

भोपाल में सीएम डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के 5 दिवसीय राज्योत्सव की शुरुआत की। कार्यक्रम लाल परेड ग्राउंड में हुआ। सीएम आर्मी के टैंक अर्जुन में उतरे। उन्होंने आर्मी अफसरों से टैंक की जानकारी ली। साथ ही राइफल और मॉडर्न टेक्नोलॉजी के रोबोटिक इक्विपमेंट देखे।

बता दें, 1 नवंबर को मध्यप्रदेश का 69वां स्थापना दिवस है। लाल परेड ग्राउंड में सीएम ने कहा, सुखद संयोग है कि एक तरफ दीपोत्सव और दूसरी ओर राज्योत्सव चल रहा है। ये हमारा सौभाग्य है। दीपोत्सव की बेला में हम 69वां राज्योत्सव मना रहे हैं।

मध्यप्रदेश गान में खड़े नजर आए सीएम और अफसर लाल परेड ग्राउंड में मध्यप्रदेश गान के दौरान सीएम सहित तमाम नेता और अधिकारी खडे़ नजर आए। बता दें, करीब 9 महीने पहले मध्यप्रदेश सिविल सेवा परीक्षा-2019-2020 में चयनित 559 अधिकारियों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश गान के दौरान खडे़ होने की परंपरा को खुद बंद करा दिया था।

दरअसल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री रहते हुए मध्यप्रदेश गान के दौरान राष्ट्रगान की तरह खडे़ होकर सम्मान देने की परंपरा शुरू कराई थी।

लाल परेड ग्राउंड में सीएम ने ये भी कहा…

मध्यप्रदेश की देश में अलग पहचान: हमारे प्रदेश में बुंदेलखंड, बघेलखंड, निमाड़, मालवा और महाकौशल है। धर्म, अध्यात्म, ज्ञान की त्रिवेणी विंध्याचल और सतपुड़ा की धरती पर मध्यप्रदेश गौरव से इठलाता है। हमारा प्रदेश पूरे देश में अपनी अलग पहचान बनाता है। मध्यप्रदेश की धरती पर ही भगवान राम ने 11 साल वनवास में गुजारा।

उपमाओं से गौरवान्वित हो रहा मप्र: मध्यप्रदेश देश की फूड बास्केट है। यहां सभी प्रकार के अन्न होते हैं। सोयाबीन प्रदेश का गौरव है। ये हीरा प्रदेश है तो बाघ का प्रदेश भी है। बिजली प्रदेश है। अब नया गौरव चीता स्टेट का जुड़ा है। ऐसी कई उपमाओं से मध्यप्रदेश गौरवान्वित होता है।

भारत ने हमेशा मर्यादा का ध्यान रखा: भारत किसी का हक नहीं मारता, किसी की जमीन पर कब्जा नहीं करता। दुनिया में भारत एकमात्र ऐसा देश है, जिसने सदैव अपनी इन मर्यादाओं का ध्यान रखा। तीनों सेनाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ अपनी दक्षता सिद्ध की है। प्रधानमंत्री मोदी ने जियो और जीने दो के मूल शांति भाव को दिखाने के लिए दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया है।

भगवान राम अब मुस्कुरा रहे हैं: अयोध्या में दो हजार साल पहले जो विराट मंदिर की नींव सम्राट विक्रमादित्य ने रखवाई थी। आताताईयों ने उस मंदिर ध्वस्त किया था। हमने 500 साल का धैर्य रखा। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से और प्रधानमंत्री की मौजूदगी में भगवान राम मुस्करा रहे हैं।

Hot this week

बंगाल में भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण, उमड़ा जनसैलाब

​कोलकाता/भोपाल। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक...

करंट लगने से 7 साल की मासूम की मौत, आंधी में टूटकर जमीन पर गिरा था बिजली का तार

​भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना क्षेत्र के झिरनिया गांव...

नशे की हालत में एसिड पीने वाले फल विक्रेता की मौत

​भोपाल। राजधानी के टीलाजमालपुरा इलाके में एक दर्दनाक हादसा...

उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा आज से प्रदेश के बाहर, 14 मई को भोपाल में करेंगे मुलाकात

​भोपाल। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा आज, 8...

Topics

बंगाल में भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण, उमड़ा जनसैलाब

​कोलकाता/भोपाल। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक...

करंट लगने से 7 साल की मासूम की मौत, आंधी में टूटकर जमीन पर गिरा था बिजली का तार

​भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना क्षेत्र के झिरनिया गांव...

नशे की हालत में एसिड पीने वाले फल विक्रेता की मौत

​भोपाल। राजधानी के टीलाजमालपुरा इलाके में एक दर्दनाक हादसा...

उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा आज से प्रदेश के बाहर, 14 मई को भोपाल में करेंगे मुलाकात

​भोपाल। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा आज, 8...

बदमाशों ने नवविवाहिता के गले से झपटा सोने का हार, पुलिस को दी चुनौती

​ग्वालियर। शहर में बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img